कांगड़ा: NHAI के आग्रह पर चक्की पुल पर एक बार फिर वाहनों की आवाजाही बंद

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 19 Second

THE  NEWS WARRIOR
25 /08 /2022

चक्की पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद

कांगड़ा:-

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित चक्की पुल को NHAI के आग्रह पर प्रशासन ने गत रात करीब साढ़े नौ बजे एक बार फिर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। SSP सुरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा की चक्की पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई हैं।

यातायात बंद करने का किया आग्रह

वहीं, NHAI के पालमपुर स्थित महाप्रबंधक एवं परियोजना निदेशक कर्नल अनिल सेन ने बारिश से पुल की सुरक्षा व पानी के बहाव को सुचारू रूप से करने के कार्य को लेकर कांगड़ा व पठानकोट के उपायुक्तों को मेल करके तुरंत प्रभाव से चक्की पुल पर यातायात बंद करने का आग्रह किया।

आवाजाही  बंद

उधर, SDM अनिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया की NHAI के आग्रह पर नूरपुर प्रशासन ने करीब साढ़े 9 बजे चक्की पुल पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया है।

लोगों से भी सहयोग का किया आग्रह

बता दे की भारी बारिश के कारण शनिवार रात को चक्की पुल और लोगों की सुरक्षा को लेकर वाहनों की आवाजाही बंद करदी थी। वहीं, मंगलवार शाम को यातायात बहाल किया गया था परन्तु बुधवार रात को NHAI की रिपोर्ट के अनुसार प्रशासन ने एक बारेचक्की पुल पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया है। वहीं, अब वाहनों की आवाजाही कंडवाल -भदरोआ मार्ग से होगी। प्रशासन ने लोगों से भी सहयोग का आग्रह किया है।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के साक्षात्कर 26 अगस्त के बजाए अब पहली सितम्बर को

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनाली: भारी भूस्खलन से दूकान में घुसा भारी-भरकम पत्त्थर, कोई जानी नुकसान नहीं

Spread the love THE NEWS WARRIOR 25 /08 /2022 बरसात के मौसम में एहतियात बरतना जरुरी- एस डी एम मनाली डा. सुरेन्द्र ठाकुर मनाली:- हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से लगातार नुकसान का दौर जारी हैं। इसी के चलते मनाली के पास रांगड़ी में पहाड़ी से एक भारी-भरकम पत्थर दुकान […]

You May Like