सुजानपुर में PM मोदी की रैली, एंबुलेंस को रास्ता देने को रोका काफिला

0 0
Spread the love
Read Time:6 Minute, 18 Second

THE  NEWS WARRRIOR
09 /11 /2022

कांग्रेसियों ने आर्मी चीफ का अपमान किया, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया

विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए PM मोदी आज हिमाचल में हैं। अभी वे हमीरपुर में हैं और वहां सुजानपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। वहीं उन्हें सुनने के लिए हजारों लोग रैली स्थल पर मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री के भाषण  के कुछ अंश 

  • हिमाचल विधानसभा चुनाव में यह मेरी आखिरी सभा है
  • मैं हिमाचल के लोगों से पूछना चाहता हूं कि रिवाज बदलना है कि नहीं बदलना है। मैं जहां भी गया हूं, मैंने देखा है कि हिमाचल के लोग समझ चुके हैं कि अब दोबारा भाजपा को सत्ता में लाएंगे और हिसाब मांगेगे
  • कांग्रेस हिमाचल में विकास की चक्की को रोकना चाहती है
  • कांग्रेस को विकास कार्यों से दुश्मनी है, इसलिए वह इन कार्यों को रोकना चाहती है
  • रेल नेटवर्क के विस्तार में हजारों करोड़ भाजपा सरकार खर्च कर रही है
  • बल्क ड्रग पार्क के लिए देश में 3 राज्य चुने गए, इनमें से एक हिमाचल को भी चुना गया
  • 5 सालों में शिक्षा व स्वास्थ्य हर क्षेत्र में डबल विकास हो रहा, हिमाचल को डबल लाभ मिला है
  • हिमालयी राज्यों के लिए हिमाचल रोल मॉडल बन सकता है, छोटे राज्यों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सकता है
  • आज PM आवास में महिलाओं को हिस्सेदारी देने वाली भाजपा है, हर घर, नल में जल देने वाली भाजपा है, कोरोना के समय मुफ्त अनाज देने वाली भाजपा है
  • भाजपा ने महिलाओं के लिए इस बार अलग संकल्प पत्र जारी किया है
  • केंद्रीय बलों में भी बेटियों की भागीदारी 17 हजार से बढ़कर 35 हजार हो गई है
  • आजादी के बाद 2014 तक देश में पुलिस सेवा में लगभग 1 लाख बेटियां थी, हमने बीते 8 साल में सवा 2 लाख कर दी उनकी संख्या
  • कांग्रेस नेता आर्मी चीफ का अपमान करते हैं, कांग्रेस सर्जिकल स्टाइक पर सवाल उठाती है, हमारे बहादुर बेटों के शौर्य पर सवाल खड़े करते हैं
  • मैं और धूमल जी कारगिल लड़ाई के दौरान युद्ध के मैदान में गए थे, हमारे लिए खुद से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है
  • ऐसे लोगों पर भरोसा कैसे कर सकते हैं, इसलिए हिमाचल के लोगों ने भी ठान लिया है कि कांग्रेस को बोरी-बिस्तर पैक करना पड़ेगा
  • आपकी चिंता इनको इसलिए 5 साल तक नहीं हुई, क्योंकि इनको भरोसा है कि हिमाचल 5 साल बाद सत्ता दे देता है
  • 5 साल का हिसाब निकालिए, लोकसभा व राज्यसभा में किसी कांग्रेसी ने कोई आवाज उठाई है क्या
  • कांग्रेस का सफाया हो रहा है, कांग्रेस हिमाचल में 5 साल से विपक्ष की भूमिका में है और रहेगी, क्या कभी दिल्ली से कांग्रेस नेता हाल जानने आए
  • अभी 2-3 दिन पहले ही कुछ राज्यों में उप चुनाव के परिणाम आए, जिनमें कमल का फूल खिला, लेकिन कांग्रेस जहां बहुत ताकतवर होती थी, वहां कांग्रेस की स्थिति दिनों दिन बिगड़ रही है
  • कांग्रेस ने हर हिमाचली को बुनियादी सुविधा के लिए तरसा दिया था, वहीं भाजपा ने दिनरात ईमानदारी से प्रयास किया। यही वजह है कि आज भाजपा पर लोग इतना भरोसा करते हैं
  • कांग्रेस ने जिस तरह इतने वर्षों के अपने राज में हिमाचल की जनता से छल किया, उसके सबसे बड़े भुगतभोगी हिमाचल के लोग हैं
  • हिमाचल के खून में ही नया इतिहास बनाना है, इसलिए हिमाचल में इस बार भाजपा सरकार की वापसी तय है। डबल इंजन सरकार का तेज गति से दौड़ना भी तय है
  • हिमाचल के लोग इस बार खुद ही चुनाव लड़ रहे हैं, खुद ही नेतृत्व कर रहे हैं और जयराम सरकार दोबारा बनाने का फैसला कर लिया है।
  • हाथ जोड़कर नमन करता हूं, प्रधान सेवक के रूप एक बार फिर आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं

    काफिला एंबुलेंस को रास्ता देने को रोका 
    सुजानपुर से पहले प्रधानमंत्री ने कांगड़ा के शाहपुर में चंबी मैदान में रैली की थी। उसके बाद जब वे हमीरपुर जा रहे थे तो उन्होंने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रोका। प्रधानमंत्री कांगड़ा के चंबी में जनसभा खत्म करके वापस गग्गल एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे।

    इसी दौरान रास्ते में एक एंबुलेंस आ रही थी। एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए उन्होंने तुरंत अपना काफिला रोका और एंबुलेंस को निकल जाने दिया। इसके बाद मोदी का काफिला गग्गल एयरपोर्ट की तरफ बढ़ा, जहां से उन्हें हमीरपुर की जनसभा के लिए उड़ान भरनी है।

 

 

 

यह भी पढ़े:

करसोग में सडक़ किनारे संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, हिट एंड रन केस

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंबा-पठानकोट NH पर युवक से 300 ग्राम चरस बरामद, मामला दर्ज

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 09 /11 /2022 चंबा-पठानकोट NH पर बैकुंठ नगर के पास लगाया नाका, चुराह का निकला आरोपी चंबा: हिमाचल के चंबा में पुलिस ने नेशनल हाईवे में नाके के दौरान एक युवक से चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान पवन […]

You May Like