THE NEWS WARRIOR
21 /12 /2022
सत्ता संभालते ही राज्य में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को हरी झंडी मिल गई
हिमाचल:
हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के सत्ता संभालते ही राज्य में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को हरी झंडी मिल गई है। साथ ही अधिकारियों को जल्द से जल्द काम शुरू करने के आदेश भी दिए गए है, जिसकी कवायद शुरू हो चुकी है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने को जगह तलाशी जा रही है।
मुख्यमंत्री के इस प्रोजेक्ट पर नालागढ़ प्रशासन ने तुरंत काम शुरू करते हुए तय समय अवधि के भीतर उपमंडल नालागढ़ में 17 ऐसे स्थानों का चयन कर लिया है, जहां पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित होगें। SDM नालागढ़ महेंद्र पाल ने चयनित भूमि का प्रपोजल तैयार करके जिला उपायुक्त को भेज दिया है।
जिला उपायुक्त सरकार को आगामी प्रक्रिया के लिए प्रपोजल भेजेंगे। गौर रहे कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा ई-व्हीकल पॉलिसी को जमीनी स्तर पर उतारने के आदेश जारी किए थे, जिसके बाद परिवहन विभाग की ओर से सभी जिलों के DC को आदेश किए गए थे।
चार्जिंग स्टेशन के लिए चुने गए यह स्थान
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन हेतु तहसील बद्दी के तहत आने वाले मलपुर, भूड, डोडूवाल, किशनपुरा, हरिपुर संडोली व टिपरा का ब्योरा लिया गया है। तहसील नालागढ़ में रेडू-झिड़ीवाला, डाडी भोला, मग्नपुरा, दभोटा, चकखेड़ा, रडियाली व दोलोवाल शामिल हैं। रामशहर तहसील के तहत दिग्गल को लिया गया है। वहीं इसके अलावा उप तहसील पंजैहरा में पटेड़ भोंखू व कुलाड़ी गांव लिया गया है।
17 स्थानों का किया गया चयन: SDM
SDM नालागढ़ महेंद्र पाल का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है, जिसके तहत क्षेत्र के कुल 17 स्थानों का चयन कर प्रपोजल उपायुक्त सोलन को भेज दिया गया है। जैसे आगामी आदेश होंगे तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़े: