मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर केन्द्रीय राज्य वित एवं कंपनी मंत्री अनुराग ठाकुर
डबल इंजन वाली सरकार के विकास के पर्याय है जयराम-अनुराग की जोड़ी:सुमीत
जयराम और अनुराग दोनो हैं कर्मनिष्ठा के पर्याय।
गुटबाज़ी में बंटी कांग्रेस की स्तिथि सावन के अंधे के समान।
THE NEWS WARRIOR
UNA
ऊना (20 नवंबर)
मीडिया सह प्रभारी सुमीत शर्मा
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के मीडिया सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने कांग्रेस के नेताओं के उस बयान की कड़ी भर्त्सना करते हुए एतराज जताया है जिस पर कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर के बीच में समन्वय व तालमेल की कमी को प्रमुखता से बताने का तथाकथित प्रयास कर रहे हैं। सुमीत ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नेताओं का आजतक का इतिहास आपसी वैचारिक द्वंद्व और कटुता से सार्वजनिक रूप से कीचड़ उछालने का रहा है। जिस कारण हिमाचल कांग्रेस दो नहीं, तीन नहीं बल्कि पांच-पाँच खेमों में बंटी पड़ी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आपसी धड़ेबन्दी, गुटबाज़ी और एक दूसरे के ऊपर आक्षेप करने में ही सक्रिय हैं जबकि भाजपा के नेता जनप्रतिनिधि के रूप में लोकहित में आवाज उठाकर समस्या को निवारण तक एकजुटता से ले जाने का काम करते हैं।उन्होंने बताया कि जसवां में केंद्रीय विश्वविद्यालय की भूमि म्युटेशन का विषय स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया था उस पर प्रशासनिक मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने त्वरित मामले को संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय की जमीन से संबंधित मसले को अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बंधित विभाग को प्रेषित कर दिया है जो इस बात को उल्लेखित करता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नेतृत्व सभी जनप्रतिनिधियों की प्रदेश हित मे जायज मांग को आगे बढ़ाने को लेकर दृढसंकल्पित हैं।उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि द्वारा मांग करना और मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित संज्ञान लेना दोनो नेताओं की हिमाचलवासियों के प्रति कर्मनिष्ठा के भाव को दर्शाता है।जबकि कांग्रेस के नेताओं द्वारा विकास के मुद्दे को नकारात्मक दृष्टि से देखना सावन के अंधे के सामान प्रतीत हो रहा है।
सुमीत ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार का पर्याय मात्र विकास है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा ज़िला काँगड़ा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लम्बित मामले को जल्द निपटाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश देने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का विकास सिर्फ डबल इंजन वाली सरकार के कारण ही सम्भव है।उन्होंने बताया के लुहरी व धौलसिद्ध पन-परियोजनाओं का मोदी सरकार द्वारा स्वीकृत करना डबल इंजन वाली सरकार के महत्व का उम्दा उदाहरण हैं।
सुमीत ने बताया केंद्रीय विश्वविद्यालय पर राजनीति कर कांग्रेस के नेताओं ने आजतक मात्र अपनी खोई हुई राजनीतिक पृष्ठभूमि को ही तलाशने के काम किया है।उन्होंने बताया कि प्रदेश की जयराम सरकार प्रदेश के 72 लाख लोगों की सुख और समृद्धि के लिए पिछले तीन वर्षों से 30 के लगभग नई योजनाओं को लाकर जनहित कार्यों को शोषित वंचित समाज तक पहुंचने के लिए अविरल जल धारा की तरह कार्यरत है।
सुमीत ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश के विकास कार्यों को हमेशा की तरह साथ मिलकर आगे भी बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर लाने व नई परियोजनाओं की मंज़ूरी के लिए कार्यरत रहते हुए इस देवभूमि को आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने में प्रयासरत रहेंगे।