सोलन की सब्जी मंडी में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 47 Second

THE  NEWS WARRIOR
02 /09 /2022

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया

सोलन:-

हिमाचल के सोलन शहर के सब्जी मंडी के समीप शुक्रवार सुबह एक महिला का शव मिला है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला छत्तीसगढ़ की बताई जा रही है। सुबह सब्जी मंडी के पास रेहड़ी चलाने वालों ने मलबे में शव देखा इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने जांच के लिए फॉरेसिक टीम को बुलाया है।

हर पहलू से की जा रही जांच 

मौके पर पाया गया कि वहां पर एक महिला का शव पड़ा है जिसका चेहरा मधुमक्खियों व जानवरों ने नोंचा है। DSP हेड क्वार्टर सोलन सन्तोष शर्मा ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि शहर की सब्जी मंडी के पास बनी आश्रय गौशाला के समीप एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और  है। वहीं स्थानीय महिला के बारे में जिस भी व्यक्ति को जानकारी है उससे पूछताछ करके पुलिस जांच में जुट चुकी है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ही मौत का असली कारणों का पता चल सकता है।

3 दिनों से महिला थी गायब

वहीं प्रत्यक्षदर्शी सिमरन ने बताया कि वो कथेड़ में अपना ढाबा चलाती है और जिस महिला का शव यहां पर मिला है,मृतक महिला का पति कबाड़ी का काम करता है। दोनों उसके पास खाना खाने के लिए आया करते थे। पिछले 3 दिनों से यह महिला गायब थी जिसके बारे में उसके पति ने उसे बताया था। सिमरन ने बताया कि जब सुबह वो और एक अन्य व्यक्ति अपने काम के लिए जा रहे थे उन्होंने देखा कि गौशाला के समीप 1 महिला का शव पड़ा हुआ है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बहरहाल शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या यह कोई हादसा है या फिर हत्या। पुलिस हर पहलू से इस मामले को लेकर जांच कर रही है।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

मंडी: तेंदुए ने स्कूटी सवार भाई-बहन पर किया हमला, पढ़े पूरी खबर

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वारघाट में कॉलेज खुलने से श्री नैना देवी व नालागढ़ की क्षेत्र के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 02 /09 /2022 स्वारघाट में डिग्री कॉलेज की चिर लंबित मांग पूरी होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर स्वारघाट:- नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल स्वारघाट क्षेत्र के लोगों की स्वारघाट में डिग्री कॉलेज की चिर लंबित मांग पूरी होने से […]

You May Like