मंडी: तेंदुए ने स्कूटी सवार भाई-बहन पर किया हमला, पढ़े पूरी खबर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 15 Second

THE  NEWS WARRIOR
02 /09 /2022

 ललित चंदेल  देर शाम ड्यूटी से अपनी बहन के साथ जा रहा था घर 

मंडी:-

मंडी जिले के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र की मझबाड़ पंचायत में स्कूटी सवार भाई-बहन पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वे दोनों घायल हो गए। डीएसपी पधर कार्यालय में तैनात बतौर गनमैन ललित चंदेल बुधवार देर शाम ड्यूटी से अपनी बहन सीमा के साथ घर जा रहा था कि मझबाड़ पहुंचने से पहले कांढी गलू में तेंदुए ने पीछे बैठी सीमा पर हमला कर दिया। हमले के चलते स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। जैसे ही स्कूटी सड़क पर गिरी तो तेंदुआ पुलिस जवान पर छपट पड़ा। पुलिस जवान ने भी हिम्मत दिखाते हुए हैल्मेट से तेंदुए पर प्रहार कर दिया, वहीं जवान की बहन ने चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तेंदुआ भाग गया। इसके बाद घायल अवस्था में दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया।

तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू 

तेंदुए हमले में पुलिस जवान की बाजू, हाथ और टांगों में चोटें आई हैं, साथ ही उसकी वर्दी भी फट गई है। एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस जवान को हाथ व बाजू जबकि बहन को हल्की चोटें आई हैं। डीएफओ वासु डोगर ने बताया कि मझबाड़ में तेंदुए के हमले से पुलिस जवान के घायल होने की सूचना मिली है। क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

5 सितम्बर को फिर से मंत्रिमंडल की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोलन की सब्जी मंडी में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 02 /09 /2022 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया सोलन:- हिमाचल के सोलन शहर के सब्जी मंडी के समीप शुक्रवार सुबह एक महिला का शव मिला है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला छत्तीसगढ़ की बताई जा रही है। सुबह […]

You May Like