बलजीत कौर ने एवरेस्ट को किया फतह

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 19 Second

THE NEWS WARRIOR
21/05/2022

पांच दिन तक सफर करने के बाद बलजीत को मिली सफलता

बलजीत कौर को एवरेस्ट से वापिस आने में अभी लगेगा तीन दिन का समय

सोलन:-

सोलन जिला के कुनिहार की रहने वाली पर्वतारोही बलजीत कौर ने आखिर लंबे संघर्ष के बाद दुनिया की सबसे उंची चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल कर ली है। बलजीत कौर आज सुबह 4बज कर 30 मिनट पर एवरेस्ट पर पहुंंची हैं।

जानकारी के अनुसार बलजीत कौर 17 मई को रात्रि 10 बजे अपने दल के साथ माउंट एवरेस्ट के लिए रवाना हुई थी। पांच दिन तक सफर करने के बाद बलजीत को सफलता मिली है। बलजीत कौर को एवरेस्ट से वापिस आने में अभी तीन दिन का समय लगेगा।

साेलन में किया जाएगा भव्य स्वागत 

बलजीत कौर के सरंक्षक विनोद गुप्ता ने बताया कि सोलन की बेटी ने हिमाचल प्रदेश का नाम देश भर में रोशन किया है। बलजीत कौर का वर्षो पुराना सपना आज पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि बलजीत शनिवार को सुरक्षित एवरेस्ट पर पहुुंच गई थी। एवरेस्ट मिशन को संचालित करने वाली पीक परमोशन कंपनी ने यह सूचना अपडेट की है। उन्होंने कहा कि बलजीत को वापिस आने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। फिलहाल उससे कोई बात नहीं हो पा रही है। विनोद गुप्ता ने कहा कि बलजीत कौर का साेलन में भव्य स्वागत किया जाएगा। यह हम सबके लिए गौरव की बात है।\

यह  भी पढ़े:-

अब हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी एचएएस और नीट की देगी कोचिंग

दूसरे प्रयास से मिली सफलता 

यह बलजीत का दुसरा प्रयास था। वर्ष 2016 में भी बलजीत कौर माउंट एवरेस्ट मिशन में शामिल हुई थी, लेकिन उस दौरान आक्सीजन मास्क खराब होने की वजह से उसे वापिस लौटना पड़ था। वह 8848.86 मीटर उंची माउंट एवरेस्ट से मात्र 300 मीटर की दूरी पर रह गई थी। इसके बाद बलजीत कौर ने ठान लिया था कि वह एवरेस्ट को जरूर फतह करेंगे। 28 अप्रैल 2022 को बलजीत कौर ने 8091 मीटर उंचे माउंट अन्नपूर्णा को फतह किया था। इसके बाद 12 मई 2022 को उसने 8566 मीटर उंचे माउंट कंचनजंगा व मात्र दस दिनों के अंतराल में बलजीत कौर माउंट एवरेस्ट पर पहुंच गई हैं। बलजीत कौर के साथ उनके गाईड मिगमा शेरपा भी थे।

 

यह  भी पढ़े:-

पेपर लीक मामले में कांग्रेस का सिर्फ राजनीतिक लाभ लेना मकशद – मुख्यमंत्री

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूजीसी वेतनमान न मिलने पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ करेगा आंदोलन

Spread the love THE NEWS WARRIOR 21/05/2022 विश्वविद्यालय में आपात बैठक में लिया गया फैसला मांगे पूरा न होने पर उत्तर-पुस्तिकाओं का नहीं होगा मूल्यांकन  शिमला:- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ में सरकार द्वारा शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान नहीं देने के खिलाफ आंदोलन का फैसला लिया है| विश्वविद्यालय में  […]

You May Like