हिमाचल: कांग्रेस में आफि‍स को लेकर मतभेद,अध्यक्ष के दोनों कार्यालयों में प्रतिभा की नेम प्लेट

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 5 Second

 

THE NEWS WARRIOR
03 /05 /2022

हिमाचल कांग्रेस भवन में आफि‍स को लेकर खींचतान

प्रदेश अध्यक्ष के दोनों कार्यालयों में प्रतिभा की नेम प्लेट

नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पांच मई को ग्रहण करेंगी पदभार 

पार्टी कार्यालय राजीव भवन शिमला में किया जाएगा कार्यक्रम का आयोजन

शिमला:-

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पांच मई को पदभार ग्रहण करेंगी। दोपहर बाद पार्टी कार्यालय राजीव भवन शिमला में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पदभार ग्रहण से पहले ही अध्यक्ष का कार्यालय सजा दिया गया है। राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष के लिए दो अलग-अलग कार्यालय हैं। सोमवार को दोनों ही कार्यालयों के दरवाजों पर प्रतिभा सिंह की नेम प्लेट लगा दी गई हैं। पहले यह चर्चा थी कि एक आफिस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के लिए होगा, जबकि दूसरा चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिया जाएगा। सोमवार को इसमें बदलाव किया गया।

आफिस को लेकर खींचतान

बताया जा रहा है कि आफिस को लेकर भी खींचतान चली हुई है। पांच मई को पदभार ग्रहण के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष यह तय करेंगी कि कौन सा कार्यालय किसके लिए होगा, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष के अलावा अन्य किसी भी पदाधिकारी के आफिस के दरवाजे पर नेम प्लेट नहीं लगाई गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अलग-अलग कार्यालय

राजीव भवन में मौजूदा व्यवस्था के तहत महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस व एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष सहित राज्य महासचिव, सेवादल अध्यक्ष और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अलग-अलग कार्यालय हैं। इसके अलावा राजीव भवन में एक बड़ा हाल है, जिसमें पार्टी के कार्यक्रम होते हैं। एक मीडिया सेंटर है। वहीं उपाध्यक्ष, महासचिव संगठन के लिए अलग से कार्यालय बना हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए अभी तक दो आफिस हैं।

हाईकमान ने एक साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष किये नियुक्त 

नई व्यवस्था के तहत पहले यह तय किया गया था कि प्रदेश अध्यक्ष के पास एक ही कार्यालय रहेगा। अध्यक्ष का दूसरा कार्यालय चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष को दिया जाएगा। लेकिन अब पांच मई तक इस व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्षों के लिए अलग-अलग कार्यालय कैसे बनाए जाएंगे इस पर भी पांच मई के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस में अभी तक कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं होती थी। हाईकमान ने एक साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये हैं। प्रचार समिति का अध्यक्ष भी चुनाव से करीब एक महीना पहले ही बनाया जाता था, लेकिन इस बार पहले ही नियुक्तियां कर दी हैं।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े :-

सूखे से हिमाचल में हांफने लगी पेयजल योजनाएं, शिमला में सबसे ज्यादा प्रभाव

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिमला: राष्ट्रीय पैरा-टेबलटेनिस में पीयूष ने जीता कांस्य पदक

Spread the love THE NEWS WARRIOR 03/05/2022 शिमला के पीयूष को मिला राष्ट्रीय पैरा-टेबलटेनिस में कांस्य पदक व्हील चेयर से टेबल टेनिस खेलने वाले पीयूष हिमाचल प्रदेश के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी नीदरलैंड् में व्हील चेयर टेबल टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं पीयूष शिमला:- राष्ट्रीय पैरा […]

You May Like