आज प्रदेश में आंधी और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी, तीन दिन बारिश की संभावना

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 26 Second

THE NEWS WARRIOR
03/05/2022

हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की संभावना

प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहने से उमस से परेशान हुए लोग

आज प्रदेश में आंधी और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी

शिमला:-

Himachal Pradesh Weather Update:-

हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना है। सोमवार को शिमला में बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहने से उमस से लोग परेशान हुए। शिमला में 5.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

आज प्रदेश में आंधी और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। पांच मई तक बारिश व आंधी का क्रम जारी रहने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और सूखे से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

सोमवार को केलंग में  सबसे अधिक तापमान किया गया दर्ज

चार मई को लाहुल स्पीति व किन्नौर को छोड़ बाकी सभी जिलों में आंधी चलने और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया था। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में केलंग में  सबसे अधिक 3.2 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

छोटे वाहनों के लिए ग्रांफू-काजा मार्ग खोला

बीआरओ की ओर से ग्रांफू-समदो मार्ग बहाल करने के बाद लाहुल स्पीति प्रशासन ने ग्रांफू-काजा मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। लाहुल स्पीति प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इससे स्पीति घाटी  छह महीने बाद लाहुल से जुड़ गई है। वहीं, मनाली-लेह मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है जबकि बड़े वाहन मनाली की ओर से एक दिन छोड़कर लेह भेजे जा रहे हैं।

सोमवार को ट्रकों का काफिला लेह से मनाली की ओर आया जबकि मंगलवार को ट्रक मनाली से लेह भेजे जाएंगे। उधर, लाहुल स्पीति की सभी घाटियां एक-दूसरे से जुड़ गई हैं। लाहुल स्पीति जिले के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए बहाल कर दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े…………………….

सूखे से हिमाचल में हांफने लगी पेयजल योजनाएं, शिमला में सबसे ज्यादा प्रभाव

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल: कांग्रेस में आफि‍स को लेकर मतभेद,अध्यक्ष के दोनों कार्यालयों में प्रतिभा की नेम प्लेट

Spread the love   THE NEWS WARRIOR 03 /05 /2022 हिमाचल कांग्रेस भवन में आफि‍स को लेकर खींचतान प्रदेश अध्यक्ष के दोनों कार्यालयों में प्रतिभा की नेम प्लेट नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पांच मई को ग्रहण करेंगी पदभार  पार्टी कार्यालय राजीव भवन शिमला में किया जाएगा कार्यक्रम का आयोजन शिमला:- […]

You May Like