12 लाख के गहने सहित 25 हजार की नगदी चोरी , मामला दर्ज

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 55 Second

 

the news warrior

19 जनवरी 2023

सोलन : हिमाचल के सोलन जिला के अर्की में पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत गांव स्यारी में चोर  घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने व नगदी उड़ा ले गए हैं । सुबह उठने पर पीड़ित को चोरी की घटना का पता चला। जिसके बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज कराकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है । पुलिस  केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विद्या देवी पत्नी दिवान चंद निवासी गांव स्यारी (धुन्दन) ने पुलिस को  शिकायत में बताया कि वह मंगलवार रात करीब 10 बजे  पुराने घर का ताला लगाकर पास में बने नए मकान में सोने के लिए चली गई थी। जब वह सुबह उठकर अपने पुराने घर में गई तो कुंडा टूटा हुआ था। जब घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी।

 

12 लाख के गहने सहित 25 हजार की नगदी चोरी 

अलमारी में  रखे पुराने गहने और शादी के लिए बनाए हुए नए गहने और 25,000 रुपए गायब थे। महिला के अनुसार गहनों की कुल कीमत लगभग 12 लाख 74 हजार रुपए है। मामले की पुष्टि DSP दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेलों इण्डिया केंद्रों में भर्ती के लिए सलैक्शन ट्रायल 23 व 24 जनवरी को

Spread the love   the news warrior 19 जनवरी 2023 भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर के केन्द्र प्रभारी विजय नेगी ने  जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय खेल प्राधिकारण क्षेत्रीय केन्द्र चण्डीगढ़(जीरकपुर) द्वारा खेलों इण्डिया केन्द्र व प्रसार केन्द्रों में भर्ती के लिए सलैक्शन ट्रायल  आयोजित किये जा रहे […]

You May Like