स्वदेश दर्शन योजना के तहत विकसित होंगे पौंग एवं जंजहैली क्षेत्र : मुख्यमंत्री

0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 23 Second

 

the news warrior

10 फरवरी 2023

दिल्ली : स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत कांगड़ा जिले के पौंग और मंडी जिले के जंजैहली क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से अनुमोदित सलाहकारी संस्था शीघ्र ही अपनी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों को भी स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अगले चरण में शामिल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रैड्डी से मुलाकात  की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार पर्यटन विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है और इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम पग उठाए जा रहे हैं।

 

कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में किया जाएगा विकसित

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। कांगड़ा जिले में जलाशय, धार्मिक स्थल, साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ विंहगम धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं से जुड़े पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। कांगड़ा जिले में पर्यटन अधोसंरचना का विकास कर इसे संपन्न वर्गों के पसंदीदा पर्यटन गंतव्य के रूप में भी उभारा जाएगा। सुक्खू कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में हैलीपोर्ट के निर्माण का निर्णय लिया है ताकि हवाई सेवा के माध्यम से पर्यटन को विस्तृत स्तर पर प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा और इसकी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जारी है।

 

धौलाधार श्रृंखला में टैंट सिटी निर्मित की जाएगी 

सुक्खू ने कहा कि धौलाधार श्रृंखला में टैंट सिटी निर्मित करने के लिए प्रदेश सरकार एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर पर्यटन मंत्रालय को प्रस्तुत करेगी। प्रदेश सरकार इसके लिए उपयुक्त भूमि और सड़क सुविधा भी प्रदान करेगी। इस टैंट सिटी की क्षमता 200 से अधिक कमरों की होगी और इसमें उत्तम सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में प्रस्तावित सम्मेलन केंद्र का निर्माण एशियन विकास बैंक परियोजना के अन्तर्गत किया जाएगा और यह भी पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।

वाइब्रैंट विलेज’ योजना के अंतर्गत  पर्यटन गंतव्य होंगे विकसित

सुक्खू ने कहा कि ‘वाइब्रैंट विलेज’ योजना के अंतर्गत भी पर्यटन गंतव्य विकसित किए जाएंगे। प्रदेश में 25 ऐसे पर्यटन गंतव्यों को विकसित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें : नलवाड़ी मेला में होगी मेगा फ्लावर शो प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा नकद इनाम  ।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर के प्रणव चंदेल का सीनियर नेशनल बैडमिंटन टीम के लिए हुआ चयन

Spread the love   the news warrior  11 फरवरी 2023  बिलासपुर : बिलासपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रणव चंदेल का चयन हिमाचल प्रदेश की सीनियर बैडमिंटन टीम में हुआ है । वह  पुणे महाराष्ट्र में 24 फरवरी से 28 फरवरी तक होने वाली  84वीं योनेम्स सनराईज राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन […]

You May Like