THE NEWS WARRIOR
02 /05 /2022
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के पदग्रहण समारोह में बदलाव किया गया है। सुक्खू पांच मई को ही पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के साथ पद ग्रहण करेंगे। बीते रविवार तक उनका पदग्रहण समारोह चार मई को तय किया गया था। इसको लेकर कई सवाल उठे थे कि प्रदेश अध्यक्ष से पहले वह कैसे ज्वाइन कर सकते थे। अब इसमें बदलाव किया गया है। हालांकि अभी इसको लेकर पार्टी की तरफ से कोई आदेश नहीं आये हैं लेकिन इंटरनेट मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट शेयर हो रही है।
राजनीति में अपना अलग रसूख
हालांकि सुक्खू के चार मई को परवाणु से शिमला तक प्रस्तावित स्वागत समारोह में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सुक्खू के समर्थक व पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से परवाणू से लेकर शिमला स्थित पार्टी कार्यालय राजीव भवन में स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्वागत समारोह के बहाने सुक्खू शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। कार्यक्रम में शिमला जिला से ही सुक्खू के समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के आने का कार्यक्रम है। सुखविंदर सिंह सुक्खू मौजूदा समय में नादौन से विधायक हैं। पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा लंबे समय तक एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। राजनीति में उनका अपना अलग रसूख है। प्रदेशभर में उनके समर्थक हैं।
यह भी पढ़े:-
मंडी: शौचालय में रखी कैनी में मिला नवजात का शव, पढ़े पूरी खबर