31 वर्षीय महिला ने बंगाणा में गोबिंद सागर झील में लगाई छलांग

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 0 Second

THE  NEWS WARRIOR
18 /08 /2022

युवकों ने महिला को बिना किसी नुकसान के झील से बाहर निकाल लिया

बंगाणा:

गोबिंद सागर झील में हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार सुबह 9:00 बजे उपमंडल की एक स्थानीय महिला ने गोबिंद सागर झील के लठियानी घाट पर पानी में छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों ने महिला को छलांग लगाते हुए देख लिया। स्थानीय युवकों कुलदीप, बंटी व राकेश ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए महिला को बचाने के लिए झील में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में इन युवकों ने महिला को बिना किसी नुकसान के झील से बाहर निकाल लिया।

महिला का पति किसी पंचायत में कर्मचारी

वार्ड सदस्य राकेश कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह महिला लठियाणी बाजार से होती हुई गोबिंद सागर झील के घाट पर पहुंची। घाट पर पहुंचकर इसने गहरे पानी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी पंचायत में कर्मचारी है। स्थानीय लोगों द्वारा महिला के परिजनों को सूचित किया गया। घटना के तुरंत बाद महिला के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।

छलांग लगाने के कारणों की जांच

पुलिस की टीम ने महिला को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस की टीम महिला द्वारा झील में छलांग लगाने के कारणों की जांच में जुट गई है। गोबिंद सागर झील में 1 अगस्त को पंजाब के सात युवकों की मृत्यु के बाद झील के पानी के आसपास जाने व नहाने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया था व 2 पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति घाट पर की थी लेकिन बावजूद इसके लोग गोविंद सागर झील के घाट का रुख करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि महिला के छलांग लगाने के संबंध में मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

हिमाचल के किक बॉक्सर चेन्नई नेहरू स्टेडियम में आज अपना जलबा दिखाएंगे

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुल्लू : भुंतर से संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग छात्रा लापता, पढ़े पूरी खबर

Spread the love THE NEWS WARRIOR 18 /08 /2022 परिजनों ने छात्रा की अपने स्तर पर भी की तलाश,नहीं चल पाया पता कुल्लू: हिमाचल के जिला मुख्यालय कुल्लू से 10 किलोमीटर दूर भुंतर से 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लापता हो गई है। छात्रा घर से स्कूल गई थी […]

You May Like