THE NEWS WARRIOR
22 /03 /2022
हिमाचल में पांच माह बाद महंगा हुआ घरेलू एलपीजी सिलिंडर
अक्तूबर 2021 के बाद घरेलू सिलिंडर के दाम में नहीं हुई थी बढ़ोतरी
पहली मार्च को भी नहीं बढ़े दाम
पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया पूरी होते ही अब दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं
हिमाचल प्रदेश:-
जानिए पांच महीनो में कितने बढ़े दाम
अक्तूबर 2021 में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम एक हजार रुपये से पार हो गए थे। घरेलू सिलिंडर 1001.75 में मिल रहा था। व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 1906 रुपये थे। नवंबर माह में अब होम डिलिवरी के साथ व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर 2171 रुपये का था। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलिंडर होम डिलिवरी के साथ करीब 1002 रुपये का मिल रहा था। दिसंबर में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर 2273 रुपये का हुआ। जनवरी में व्यावसायिक सिलिंडर सस्ता हुआ, जबकि घरेलू सिलिंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। फरवरी में घरेलू एलपीजी सिलिंडर 866 रुपये का था। जबकि व्यावसायिक सिलिंडर 1666 रुपये का था। पहली मार्च को मार्च में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर 105 महंगा हुआ था। घरेलू सिलिंडरों के लगातार पांचवें माह भी दाम नहीं बढ़े। अब इसके दाम बढ़ गए हैं।