THE NEWS WARRIOR
30/03/2022
जिम्नास्टिक खिलाड़ी तमन्ना शर्मा को चोट लगने के कारण बंद की गई छात्रवृत्ति को फिर से किया जाए शुरू, सुरेश शर्मा ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से लगाई गुहार
स्टेट और राष्ट्र स्तरीय खेलों में भाग लेकर जीत चुकी है कई पदक
खेलो के साथ साथ पढ़ाई में भी होशियार है तमन्ना
बिलासपुर:-
जिम्नास्टिक खिलाड़ी तमन्ना शर्मा के पिता सुरेश शर्मा ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण, यूवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से गुहार लगाई हैं की को उनकी बेटी तमन्ना शर्मा को स्पोर्ट्स अथोरिटी आफ जिमनास्टिक खिलाड़ी इण्डिया द्वारा कैंप में चोट लगने के बाद बंद किये गए छात्रवृत्ति को फिर से शुरू किया जाए।
तमन्ना शर्मा कलात्मक जिम्नास्टिक की हैं खिलाड़ी
जिम्नास्टिक खिलाड़ी तमन्ना शर्मा बिलासपुर जिले के घुमारवीं तहसील के अर्न्तगत पड़ने वाले गांव बम की रहने वाली हैं और चण्डीगढ़ में एम.सी.एम कालेज सेक्टर 36 में बीए की पढ़ाई कर रही हैं। तमन्ना शर्मा कलात्मक जिम्नास्टिक की खिलाड़ी हैं और स्टेट और राष्ट्र स्तरीय खेलों में भाग लेकर कई पदक भी जीत चुकी है।
खेलों इंडिया स्कीम के तहत प्रदान की गई छात्रवृत्ति
जिम्नास्टिक खिलाड़ी तमन्ना शर्मा ने वर्ष 2019 में पंजाब स्कूल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। 2020 में तमन्ना शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर असम में आयोजित खेलों इंडिया गेम्स में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता। प्रयागराज में आयोजित औपन जुनियर नेशनल प्रतियोगिता में तमन्ना ने स्वर्ण पदक जीता |तमन्ना के अच्छे प्रदर्शन से खुश होकर खेलों इंडिया स्कीम के तहत छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।
फ्लोर एक्सरसाइज के दौरान लगी चोट
2021 में खेलो इंडिया परफार्मेंस ट्रायल का आयोजन किया गया जिसमें तमन्ना ने भाग लिया। तमन्ना ने वॉल्टिंग टेबल में अच्छा प्रदर्शन किया परंतु फ्लोर एक्सरसाइज के दौरान उसके बाए पांव में ग्रेड 2 का स्पेन हो गया और वो आगे परफॉर्मेंस नहीं दे पाई। जिसके चलते तमन्ना जम्मु कश्मीर में खेलों इंण्डिया यूथ गेम्स में हिस्सा नही ले पाई।
चोट लगने के बावजूद भी 4 दिसंबर 2022 को जालंधर, में हुए सीनिपरस्टेट में एक स्वर्ण पदक भी जीता परंतु तमन्ना साईं अपरेटस नहीं कर पाई क्योंकि उसका पांव तब पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ था और उसका इलाज चल रहा था। अभी हाल में ही मार्च 2022 में हुए इंटर कॉलेज मुकाबले में तमन्ना ने तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।
चोट लगने के कारण स्कॉलरशिप कर दी बंद
तमन्ना शर्मा के अच्छे प्रदर्शन के चलते हर महीने खेलो इंडिया स्कीम के तहत स्कॉलरशिप शुरू कर की गई। 23 फरवरी को ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें कहा गया कि तमन्ना की परफॉर्मेंस निम्न स्तर पर है और स्कॉलरशिप बंद कर दी गई।
तमन्ना पढ़ाई में भी है होशियार
उल्लेखनीय हैं की तमन्ना खेलो के साथ साथ पढ़ाई में भी होशियार है। उसने कक्षा दसवीं में 93.6% अंक प्राप्त किए थे और कक्षा बाहरवी में 93% अंक प्राप्त किए है। हाल ही में उसे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हुई बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता में डा. हरि सिंह गौर केंद्रीय विद्यालय, सागर, मध्य प्रदेश में प्रथम पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया हैं।
मंत्री अनुराग ठाकुर से लगाई गुहार
तमन्ना शर्मा के पिता सुरेश शर्मा ने कहा है की मुझे यह जानना है कि यदि किसी खिलाड़ी को चोट लग जाए तो उसे जो सहायता मिल रही हो उसे जारी रखना चाहिए या उसे भी बंद कर देना चाहिए। सुरेश शर्मा ने मंत्री अनुराग ठाकुर से गुहार लगाई हैं की मुझे मेरी बेटी तमन्ना को खेल में आगे बढ़ाने के लिए सहायता दी जाए।
यह भी पढ़िए………………………………….