0
0
Read Time:1 Minute, 13 Second
THE NEWS WARRIOR
15 /07 /2022
घटना बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर निरमंड के बागीपुल में हुई
घायलों को इलाज के लिए रामपुर के एक अस्पताल में कराया गया भर्ती
कुल्लू:-
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूस्खलन के बाद एक चलती कार पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए।
बागीपुल में हुई घटना
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर निरमंड तहसील के बागीपुल में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सोलन जिले के देवानंद के तौर पर की गयी है जबकि हादसे में संजीव कुमार, दीपक कुमार और अक्षय कुमार को चोटें आयी हैं। घायलों को इलाज के लिए रामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े:-