Read Time:1 Minute, 37 Second
सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी भी पहुंचे हिमाचल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी हिमाचल आए हुए हैं। कुछ देर पहले ही राहुल गांधी सोलन से शिमला के लिए रवाना हुए हैं। आपको बता दें इससे पहले सुबह करीब 9:30 बजे सोनिया गांधी शिमला के लिए सोलन से रवाना हुई थी। दोनों ही छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी के घर पर रुकेंगे।
राहुल गांधी के काफिले में काफी संख्या में गाड़ियां मौजूद रही। पंजाब में मुख्यमंत्री के बदलाव की बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी का हिमाचल दौरा कांग्रेस के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी शिमला में परिवार के साथ पहले से ही मौजूद है। शनिवार को प्रियंका गांधी चंडीगढ़ से सड़क मार्ग के माध्यम से छराबड़ा स्थित अपने घर पहुंची थी।