THE NEWS WARRIOR
17/05/2022
दिल्ली में केजरीवाल सरकार कुल बजट का 25 फीसद शिक्षा पर कर रही खर्च
राज्य सरकार के पास शिक्षा का न विजन है और न उचित नीति- मनीष सिसोदिया
शिमला:-
शिमला में दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जनता के साथ संवाद किया। उन्होंने शिमला में विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के साथ सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सिसोदिया ने कहा भाजपा ने शिक्षा के क्षेत्र में देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा राज्य सरकार को शर्म आनी चाहिए कि स्कूलों में शौचालय तक नहीं हैं फिर स्वच्छता अभियान किस बात का चला रहे हैं।
राज्य सरकार के पास शिक्षा का न विजन है और न उचित नीति है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार कुल बजट का 25 फीसद शिक्षा पर खर्च कर रही है। देश में कांग्रेस और भाजपा की सरकारें रही, लेकिन एक भी राज्य ऐसा नहीं है, जहां इतना बजट शिक्षा पर खर्च हो रहा है।
गुड टच और बैड टच में अंतर विषय पर स्कूलों में विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक, आयोग ने शिक्षा विभाग को जारी किया पत्र |
आप ने की शिक्षा पर संवाद की पहल
हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले पहली बार किसी पार्टी ने शिक्षा पर संवाद करवाने की पहल की है। ऐसी पहल दिल्ली के अलावा किसी अन्य राज्य में नहीं हुई है। दिल्ली सरकार पिछले 7 साल से शिक्षा पर कुल बजट का 25 लगातार खर्च कर रही है। हिमाचल सरकार पर सरकारी स्कूलों को बंद करवाने का आरोप लगाया व निजी स्कूलों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
शिक्षा पर चर्चा होना सबसे बड़ा बदलाव