कुल्लू: बंजार में फायरिंग, महिला को लगे छर्रे, धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने मायके आई हुई थी

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 55 Second

THE  NEWS WARRIOR
14 /12 /2022

छर्रे लगने से घायल हुई महिला का अस्पताल में चल रहा उपचार 

कुल्लू:

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल में गोली चलने का मामला सामने आया है। फायरिंग होने से गोली से निकले छर्रे छत पर धूप सेंक रही महिला के शरीर में लगे हैं। छर्रे लगने से घायल हुई महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही बंजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और केस दर्ज कर लिया।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि फायरिंग पास वाले घर से हुई। जो घायल महिला के रिश्तेदार का ही घर है, लेकिन यह फायरिंग गलती से हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि फायरिंग एक्सीडेंटल है। अब तक की पुलिस जांच में इस बात का पता चला है कि जिस मकान से यह फायरिंग हुई है, वह छर्रे लगने से घायल हुई महिला के रिश्तेदारों का ही घर है।

धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने मायके आई थी महिला
मिली जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय अंजना नेगी पत्नी दीप नेगी गांव खाइण जिला कुल्लू छर्रे लगने से घायल हुई है। महिला ने पुलिस को बयान दिया कि यह धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अपने मायके गांव तरगाली आई हुई थी। इस दौरान सुबह वह अपने मायके में छत पर बैठी धूप सेंक रही थी। इस दौरान उसके साथ भाई सुरेन्द्र संधू व भतीजा नवीन संधू भी थे।

अंजना ने बताया कि उसी समय अचानक एक धमाके की आवाज सुनाई दी और उसे एकदम ऐसा लगा कि उसकी दाहिनी बाजू व टांगें सुन्न हो रही हैं। उसने भाई व भतीजा को इस बारे में बताया और अचानक इस बची कूल्हे, थाई व बाजू से अचानक खून बहने लगा। पूछताछ में पता चला कि किसी व्यक्ति ने फायरिंग की है, जिसके छर्रे आकर अंजना के शरीर में लगे हैं।

 

 

 

 

 

 यह भी पढ़े

हिमाचल: सरकार में विभागों का आवंटन, CM सुखविंदर सुक्खू ने गृह विभाग रखा अपने पास, ट्रांसपोर्ट का जिम्मा डिप्टी CM अग्निहोत्री को

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल: 163 दवाइयों के सैंपल फेल, अक्टूबर में PGI चंडीगढ़ में हुई थी 5 मरीजों की मौत, जांच के बाद निक्सी में इंजेक्शन बनने बंद

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 14 /12 /2022   हाल ही में नक़ली दवाओं के अवैध धंधे का विभाग द्वारा पर्दाफाश किया गया था हिमाचल: साल 2022 के 11 महीनों में हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल हो चुके हैं। दवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के […]

You May Like