हिमाचल: सरकार में विभागों का आवंटन, CM सुखविंदर सुक्खू ने गृह विभाग रखा अपने पास, ट्रांसपोर्ट का जिम्मा डिप्टी CM अग्निहोत्री को

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 39 Second

THE  NEWS WARRIOR
14 /12 /2022

जिन विभागों का अभी आवंटन नहीं किया गया, उनका दायित्व खुद देखेंगे CM सुक्खू 

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच CM और डिप्टी CM के विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मुख्य सचिव RD धीमान द्वारा बीती रात 11 बजे जारी लेटर के अनुसार वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन, होम, प्लानिंग, कार्मिक विभाग मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के पास रहेंगे। इसके अलावा जिन विभागों का अभी आवंटन नहीं किया गया, उनका दायित्व CM सुक्खू खुद देखेंगे।

ट्रांसपोर्ट समेत 3 विभाग मिले डिप्टी CM को
डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री को 3 विभाग दिए गए हैं, जिनमें ट्रांसपोर्ट अहम हैं। इसके अलावा उनके पास 2 विभाग और हैं। प्रदेश में 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया। इसमें कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला। 9 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। 9 और 10 दिसंबर को लगभग 30 घंटे चले सियासी ड्रामे के बाद मुख्यमंत्री और डिप्टी CM का चयन किया गया।

 कैबिनेट विस्तार की अभी संभावना नहीं
हिमाचल में अभी कैबिनेट विस्तार की संभावना नजर नहीं आ रही है। सूत्रों की मानें तो इसका फैसला अब 19 दिसंबर के बाद ही होगा। हिमाचल में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के सभी विधायक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान जा रहे हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों की सूची तैयार है। इसे हाईकमान की मंजूरी का इंतजार है। हाईकमान की मंजूरी से पहले इस लिस्ट पर आज सुखविंदर सुक्खू दिल्ली में चर्चा करेंगे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

नोफल संस्था ने जरूरतमंद परिवार की लड़की को लिया गोद, दवाइयों का खर्चा उठाने का लिया निर्णय

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुल्लू: बंजार में फायरिंग, महिला को लगे छर्रे, धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने मायके आई हुई थी

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 14 /12 /2022 छर्रे लगने से घायल हुई महिला का अस्पताल में चल रहा उपचार  कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल में गोली चलने का मामला सामने आया है। फायरिंग होने से गोली से निकले छर्रे छत पर धूप सेंक रही […]

You May Like