THE NEWS WARRIOR
15 /12 /2022
बिल्टी पर नंबर लिखने में निगम कर्मचारी से गलती हुई
हिमाचल
हिमाचल के सिरमौर स्थित नाहन के कालाअंब से हरिपुरधार सिविल सप्लाई के गोदाम तक स्कूटी पर 26 टन राशन पहुंचाने के मामले में अब जिला खाद्य एवं आपूर्ति निगम के अधिकारियों ने सफाई दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर जांच कराई गई थी। जांच में सामने आया है कि बिल्टी पर नंबर लिखने में निगम कर्मचारी से गलती हुई है।
वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर HP18A 8505 गलती से लिखा गया था। जोकि सही नंबर HP18B 8505 है।
निगम की उच्च स्तरीय कमेटी कर रही जांच
नाहन शहर के व्यापारी रितेश गोयल द्वारा लगाई गई RTI में यह मामला सामने आया था। हालांकि रितेश गोयल की शिकायत पर निगम की उच्च स्तरीय कमेटी जांच कर रही है। रितेश गोयल ने अपनी शिकायत में एक कॉन्ट्रेक्टर को लाभ पहुंचाने के लिए राशन की हेराफेरी के आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल विभाग शिकायत पर जांच कर रहा है।
RTI में 3 माह में राशन ढुलाई का मामला सामने आया था
RTI के अनुसार मामला मई, जुलाई ,अक्टूबर 2020 का है। जिसमें गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर HP18A 8505 के साथ 3 चालान व बिल्टी दिखाई गई थीं। यह वाहन संख्या किसी बड़े ट्रक की नहीं, बल्कि स्कूटी की निकली थी। यह स्कूटी नाहन के ही एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। सरकारी राशन ढुलाई के लिए टेंडर किया जाता है।
निगम अधिकारी ने ये कहा
इस बारे में जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी विजय सिंह हमलाल ने बताया कि इस मामले में जांच की गई है। माल ढुलाई के लिए जो बिल्टी बनी थी, उसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखने में कर्मचारी से गलती हुई है।
यह भी पढ़े: