the news warrior
6 फरवरी 2023
कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जिला कुल्लू में पेश आया है। जहां आनी उपमंडल में एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी व बेटी घायल हुए हैं। मृतक की पहचान महेश्वर सिंह पुत्र जिमत राम निवासी धार डाकघर जाओ तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। घायलों में उषा देवी और बेटी स्वीटी शामिल हैं। हादसा लापरवाही के कारण हुआ है, जिसके चलते चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
अनियंत्रित होकर जा गिरी खाई गिरी
डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि डिंग नाला के पास एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार नाले में गिरने से शख्स की मौत हो गई है। उसकी पत्नी और बेटी बुरी तरह घायल हुई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को आनी अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी ने बताया कि घायल महिला ऊषा देवी ने बयान दर्ज कराए हैं। ऊषा ने बताया कि वह तीनों ऑल्टो कार (HP35-7436) में आनी से घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में डिंग नाला के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी।
चिल्लाने की आवाज सुनकर बगीचे में सेब के प्रूनिंग कर रहे प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को हादसे की सूचना दी। प्रवीण ने ग्रामीणों की मदद से कार में सवार महेश्वर सिंह, उसकी पत्नी उषा देवी और बेटी स्वीटी को खाई से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें आनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने महेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया।