बैंक हड़ताल: हिमाचल प्रदेश में हड़ताल के पहले दिन 5000 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ बाधित,आज भी जारी रहेेगी हड़ताल

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 49 Second
THE NEWS WARRIOR
29/03/2022

राज्य के सभी जिलों में कंप्यूटर आपरेटर व कैशियर हड़ताल पर

हड़ताल के पहले दिन हिमाचल प्रदेश में 5000 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ बाधित

बैंकों की हड़ताल से सबसे ज्यादा औद्योगिक क्षेत्र हुए प्रभावित

बैंकों के साथ डाकघरों में भी हड़ताल

शिमला:-

 बैंकों की हड़ताल के पहले दिन हिमाचल प्रदेश में 5000 करोड़ रुपये का लेनदेन बाधित हुआ। राज्य के सभी जिलों में कंप्यूटर आपरेटर व कैशियर हड़ताल पर रहने से राशि निकालने और जमा करवाने का कार्य ठप रहा। चेक क्लियरिंग हाउस बंद होने के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई। बैंकों में ड्राफ्ट नहीं बने व कर्ज लेने संबंधी कामकाज नहीं हुआ। बैंकों की हड़ताल से सबसे ज्यादा औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित हुए। आज भी हड़ताल जारी रहेेगी, जिससे दोनों दिन करीब 10 हजार करोड़ का लेनदेन नहीं हो सकेगा।

हड़ताल को बैंक अधिकारियों का भी समर्थन

संयुक्त फोरम आफ बैंकर्ज के संयोजक एवं आल इंडिया बैंकर्ज अधिकारी परिसंघ के अध्यक्ष एन.के शर्मा का कहना है कि हड़ताल को बैंक अधिकारियों का भी समर्थन था। हड़ताल के दौरान बैंक के भीतर कामकाज चलता रहा, केवल धन की निकासी, बैंक शाखाओं में आकर जमा करवाना, ड्राफ्ट नहीं बन पाए। इसके अतिरिक्त यदि किसी ने कर्ज लेने की प्रक्रिया पूरी करनी थी तो ऐसे बैंक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

डाकघरों में भी हड़ताल

डाकघरों में भी हड़ताल होने के कारण शिमला मुख्य डाकघर सहित सभी जिलों में भी डाक भेजने, स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट कार्य नहीं हो सका। पोस्टल आर्डर की बिक्री नहीं होने से युवाओं को परेशानी उठानी पड़ी। डाक कर्मियों की हड़ताल से पहले दिन कामकाज बाधित हुआ और हड़ताल के दूसरे दिन भी सामान्य कामकाज प्रभावित होगा।

 

 

 

यह भी पढ़िए………………………………….

सरकारी नहीं, सिर्फ प्राइवेट डॉक्टर उपभोक्ता कानून के दायरे में आते हैं: एडवोकेट सुनीता शर्मा

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Petrol Diesel Price: हिमाचल के 7 ज़िलों में पेट्रोल का शतक तो देश की आर्थिक राजधानी में 115 के पार

Spread the love Petrol Diesel Price: हिमाचल के 7 ज़िलों में पेट्रोल का शतक तो देश की आर्थिक राजधानी में 115 के पार शिमला – तेल कंपनियों द्वारा मंगलवार 29 मार्च की सुबह पेट्रोल डीजल के दाम जारी किए गए हैं देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों  (Petrol Diesel Rate) में […]

You May Like