झँडूता बाजार में स्ट्रीट लाइट न होने से , शाम होते ही बाजार में पसर जाता है अंधेरा

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 3 Second

the news warrior

10 जनवरी 2023

 

बिलासपुर : बिलासपुर जिला की तहसील झँडूता बाजार में स्ट्रीट लाइट  के अभाव के कारण शाम होते ही बाजार में अंधेरा पसर जाता है | जिससे  स्थानीय लोगों और दुकानदारों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है | जिस कारण शाम होते स्थानीय दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर अपने घरों को चले जाते हैं | इस कारण लोग शाम के समय खरीददारी नहीं कर पाते हैं |

दुकानदारों का कहना है कि झँडूता उपमंडल स्तर का बाजार होने पर भी यहाँ बहुत सी सुविधाओं की कमी है | झँडूता  में उपमंडलाधिकारी नगरिक का कार्यालय खुले हुए छः साल से अधिक समय हो गया है| लेकिन लोगों को उपमंडल  स्तर की सुविधाएँ उपलब्ध नहीं करवाई गई हैं | झँडूता में स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए लोगों ने कई बार मांग उठाई है लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है |

विनोद कुमार ,सतपाल सिंह , सतीश कुमार , सुभाष , मदन लाल , सुरेश कुमार , दिनेश कुमार , तिलक राज राजकुमार ,  पंकज कुमार सहित अन्य लोगों ने झँडूतता बाजार में स्ट्रीट लाइट लगा की मांग की है |  झँडूता व्यापार मण्डल के प्रधान बलदेव महाजन ने बताया कि दो दिन में व्यापार मण्डल की बैठक आयोजित की जाएगी | जिसमें स्ट्रीट लाइट लगवाने पर चर्चा की जाएगी और लोगों की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा |

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल : उपभोक्ताओं को 125 की जगह 300 यूनिट फ्री बिजली देने की तैयारी में सरकार, बोर्ड से मांगी ये जानकारी

Spread the love                                                         the news warrior 10 जनवरी 2023   हिमाचल प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 की जगह 300 यूनिट […]