हिमाचल में यहाँ बनने जा रहा है सबसे बड़ा चिड़ियाघर

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 11 Second

the news warrior

11 जनवरी 2023

हिमाचल प्रदेश में  वन विभाग राज्य का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाने जा रहा है |यह चिड़ियाघर हिमाचल के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में बनेगा | यह चिड़ियाघर  कांगड़ा जिले के बगलामुखी मंदिर के समीप बनखंडी नामक स्थान पर बनेगा| इसके लिए 125 हैक्टेयर भूमि चिन्हित की कर दी गई है| इस चिड़ियाघर को बनाने के लिए जल्द ही एक प्लान तैयार किया जाएगा, जिस को लेकर  विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है |यह जानकारी प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी प्रभाग राजीव कुमार ने मंगलवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश जू एंड कंजर्वेशन ब्रीडिंग सोसायटी की कार्यकारी समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता में कही| इस  बैठक में सोसायटी के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई|

 

इसके अतिरिक्त  बैठक में राज्य के चिड़ियाघरों को सुदृढ़ करने का फैसला भी  लिया गया ताकि यहां पर पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो |बैठक में प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी प्रभाग ने कहा कि विभाग जिला कांगड़ा में एक बड़ा चिड़ियाघर बना रही है| जिसको लेकर  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी विभाग को विशेष रूप से दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं| बैठक में  इस चिड़ियाघर  को बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई| राजीव कुमार ने मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला एवं वनमंडलाधिकारी हमीरपुर को इस नए चिड़ियाघर के निर्माण के लिए चिन्हित स्थान पर जानवरों के बाड़े व पर्यटकों की सुविधा के लिए योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए|

 

बैठक में मुख्य अरण्यपाल शिमला, धर्मशाला एवं शमशी, वन मंडल अधिकारी वन्य प्राणी शिमला, हमीरपुर, कुल्लू, चम्बा एवं सराहन ने पिछले किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया इसके  साथ ही आने वाले वर्ष की कार्यकारिणी प्रस्तुत की  |

बैठक में अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल अनिल ठाकुर,  मंडलाधिकारी रविशंकर, अशोक नेगी, सरोज वर्मा, वैटर्नरी अधिकारी कर्ण सहगल एवं सहायक अरण्यपाल कुल्लू राजेश ठाकुर मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला उपासना पटियाल, मुख्य अरण्यपाल शमशी मीरा शर्मा, मुख्य अरण्यपाल शिमला के. थिरूमल उपस्थित रहे|

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारकोटिक्स टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी ,स्वारघाट में 1.96 किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Spread the love the news warrior 11 जनवरी 2023 एंटी नारकोटिकस टास्क फोर्स कुल्लू की टीम को  आरटीओ बैरियर स्वारघाट के पास नाके के दौरान एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है| टीम ने कार सवार दो युवको से 1 किलो 96 ग्राम चरस बरामद की है| आरोपी युवकों  की पहचान […]

You May Like