THE NEWS WARRIOR
16 /08 /2022
बस में आईटीबीपी के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे
कश्मीर
कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह 11.10 बजे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। बस में आईटीबीपी के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे।
ड्राइवर ने खो दिया नियंत्रण
जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।
10 जवानों की इस सड़क हादसे में मौत
घायलों में अभी भी कुछ हालत गंभीर बताई जा रही है। एसडीपीओ पहलगाम फहद टाक ने पहलगाम सड़क हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि करीब 10 जवानों की इस सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि 35 अन्य घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जिन जवानों की हालत गंभीर बनी हुई थी, उन्हें अनंतनाग जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद हेलीकाप्टर के जरिए श्रीनगर सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े: