THE NEWS WARRIOR
01 /12 /2022
आरोपी की पहचान केवल पुत्र मुल्ला राम निवासी खन्ना सलुणी के रूप में हुई
चंबा
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पुलिस की एंटी नार्को टास्क फ़ोर्स ने व्यक्ति से चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान केवल पुत्र मुल्ला राम निवासी खन्ना सलुणी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ANTF टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चरस लेकर जा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन में आते हुए ASI करतार के नेतृत्व में नकरोड की तरफ रूख किया।
706 ग्राम चरस बरामद
जब पुलिस गश्त कर रही थी तो बैरा डैम की तरफ से एक पैदल एक व्यक्ति आया, जिसे पुलिस ने शक के आधार पर रोका। पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति घबरा गया, जिससे पुलिस का शक और भी गहरा हो गया।
पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो जेब से 706 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। DSP अजय कपूर ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़े