THE NEWS WARRIOR
28 /10 /2022
आठ नवंबर को दोपहर एक बजकर 32 मिनज से शाम के सात बजकर 27 मिनट तक यह चंद्र ग्रहण लग रहा
नई दिल्ली:
साल का अंतिम व दूसरा चंद्रग्रहण आठ नवंबर को लगेगा। आठ नवंबर को दोपहर एक बजकर 32 मिनज से शाम के सात बजकर 27 मिनट तक यह चंद्र ग्रहण लग रहा है। जबकि कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले चंद्रग्रहण का सूतक काल सुबह आठ बजकर दस मिनट से शुरू हो जाएगा और मोक्ष छह बजकर 20 मिनट पर होगा। यह जानकारी पंडित विशाल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया भारत सहित विदेशों में भी यह दिखेगा। इस ग्रहण का अलग अलग राशियों के जातकों पर भी अलग अगल असर रहेगा। चंद्र ग्रहण मेष राशि के जातकों को सावधानी बरतनी होगी। चंद्र ग्रहण मेष राशि तथा भरणी नक्षत्र पर होगा।
ये कार्य न करें चंद्र ग्रहण पर
चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही वर्जित होता है। इस दौरान पूजा भी नहीं करनी चाहिए और मंदिर के कपाट बंद कर दें। ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। यही नहीं गर्भवती महिलाओं के ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें तो अच्छा है। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं इस दौरान चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें तो उनके लिए हितकर है।
चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना