Read Time:2 Minute, 5 Second
Chhath Puja 2021: हिमाचल में उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड के रहने वाले लोगों ने बनाया छठ पर्व
शिमला : सनातन धर्म में छठ पूजा का एक विशेष महत्व है और यह सनातन धर्म के लिए एक बहुत बड़ा पर्व है प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को यह पर्व मनाया जाता है इस पर्व का मुख्य उद्देश्य संतान प्राप्ति व संतान की उन्नति माना जाता है गुरुवार को छठ पूजा (Chhath Puja) का चौथा दिन था।
आपको बता दें कि छठ पर्व 4 दिनों तक मनाया जाने वाला त्यौहार है जिसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है और इसका समापन सप्तमी की सुबह भगवान सूर्य के अर्घ्य के साथ होती है। मान्यता के अनुसार छठी माता शक्ति और सहायता प्रदान करने वाली देवी है उन्हें इस त्यौहार की देवी के रूप में पूजा जाता है यह पर्व उत्तर प्रदेश झारखंड और बिहार में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
इस त्यौहार के दौरान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भी झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल के रहने वाले लोगों ने पर्व को हिमाचल प्रदेश ने मनाया। छठ पूजा के दौरान महिलाएं अपने सुहाग और संतान की मंगल कामना के लिए 36 घंटों का निर्जला व्रत रखती है इस पूजा के दौरान सिंदूर का काफी महत्व माना जाता है और यही एक विशेष वजह है कि इस दिन महिलाएं एक लंबा सिंदूर लगाए नजर आती है।