THE NEWS WARRIOR
14/05/2022
सम-सामयिक विषयों पर आधारित कविताएँ
38 युवा कवियों की कविताओं का संग्रह
कुल्लू:-
हिमतरु प्रकाशन की ओर से प्रकाशित कविता संग्रह “हाशिये वाली जगह” पुस्तक का विमोचन शनिवार को कुल्लू में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। यह पुस्तक प्रदेश के युवा कवियों की कविताओं का संग्रह है, जिसका संपादन चर्चित कवि-लेखक एवं विचारक गणेश गनी ने किया है।
विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर आधारित
हिमतरु प्रकाशन के सचिव एवं संपादक किशन ने बताया कि इस कविता संग्रह में हिमाचल प्रदेश के 38 युवा कवियों की कविताओं को प्रकाशित किया गया है, जो विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर आधारित हैं। हिमतरु प्रकाशन गत 18 वर्षों से दर्जनों पुस्तकें प्रकाशित कर चुका है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियां जारी रहेंगी।
यह भी पढ़े:-
आंगनबाड़ी वर्करज एवं हेल्परज़ यूनियन की शिमला में हुई बैठक, विभिन्न मांगों पर चर्चा
पुस्तक का प्रकाशन लेखक एवं पाठक वर्ग के लिए लाभकारी
लोकार्पण समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमतरु प्रकाशन समिति की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा इस पहाड़ी प्रदेश में इस प्रकार की नियमित प्रकाशन गतिविधियों का होना लेखक एवं पाठक वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि एक अच्छे लेखक बनने के लिए एक अच्छा पाठक होना आवश्यक है, तभी उसे साहित्य की बेहतर परख होगी।
कवि-लेखकों को शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने प्रकाशक एवं संपादक-मंडल सहित समस्त कवि-लेखकों को शुभकामनाएं देते हुए और अधिक रचनात्मक होने की अपील की है ताकि बेहतर लेखकीय-रचनाओं के साथ-साथ एक बेहतरीन समाज का निर्माण हो सकें। इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पुस्तक के संपादक गणेश गनी व अन्य गण्यमान्य भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:-