हिमाचल में भी रातों रात सीएम बदला जा सकता है : बीजेपी पर विक्रमादित्य सिंह का तंज।

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 51 Second

हिमाचल में भी रातों रात सीएम बदला जा सकता है : बीजेपी पर विक्रमादित्य सिंह का तंज।

 

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उत्तराखंड कर्नाटक, गुजरात में मुख्यमंत्री बदले जाने पर शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल में भी रातों रात सीएम बदला जा सकता है। जिस प्रकार प्रदेश में आशीर्वाद यात्रा की गई उससे भी संकेत मिल रहे थे कि हिमाचल प्रदेश मे भी मुख्यमंत्री बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि कब तक मुख्यमंत्री बदलकर अपनी नाकामियों को छिपाओगे।

 

कांग्रेस विधायक की फेसबुक पोस्ट

 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग, युवा , किसान, बागवान, चाहे वह कर्मचारी वर्ग हो वर्तमान सरकार से बहुत परेशान हैं। मंहगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है।

कुल्लू जिला में जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में उपचुनाव टालने में भी प्रदेश सरकार का हाथ है। स्थिति पक्ष में न देखकर चुनाव आयोग पर दबाव बनाया गया और उपचुनाव टाल दिए गए। अगर वर्तमान सरकार में दम है तो उपचुनाव करवाएं , कांग्रेस बिल्कुल तैयार है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

CM जयराम ठाकुर को दिल्ली दरबार से बुलावा, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

Spread the love CM जयराम ठाकुर को दिल्ली दरबार से बुलावा, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज   हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है।  सीएम जयराम ठाकुर के साथ प्रदेश बीजेपी के पदाधिकारियों को भी दिल्ली बुलाया गया है।  राजनीतिक गलियारों में सीएम जयराम […]

You May Like