दादा और पिता के प्रमाण पत्र लेने के लिए इंग्लैंड से शिमला पहुंचा दम्पत्ति

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 58 Second

 

The news warrior 

11 मार्च 2023

शिमला : ब्रिटिशकाल के दौरान देश की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहे शिमला में अहम पदों पर तैनात रहे अपने दादा और पिता के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र लेने अंग्रेज दम्पत्ति इंग्लैंड से शिमला पहुंचा है। यहां नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा में जाकर रिकॉर्ड चेक किया तो दोनों के जन्म और मृत्यु का ब्योरा मिल गया।

 

यह भी पढ़ें : नारी बलिदान से जनित अनुपम कृति है रुक्मिणी कुंड

 

विलियम लिटस्टर शिमला में सचिव के पद पर थे तैनात

निगम कर्मचारियों ने इन्हें इनके पूर्वजों के प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। निगम प्रशासन के अनुसार इंग्लैंड निवासी साइमन बीट होली से ठीक पहले अपनी पत्नी के साथ शिमला आए थे। यहां टूरिस्ट गाइड से इन्होंने शिमला के इतिहास को लेकर बात की और बताया कि उनके ताया दादा (पिता के ताया) विलियम लिटस्टर शिमला नगर निगम में शासक रह चुके हैं। वह सचिव के पद पर तैनात थे। 27 नवंबर 1930 को शिमला में उनका निधन हो गया। इन्हें शिमला में ही दफनाया गया था। ऐसे में यहां उनका रिकॉर्ड जरूर होगा। गाइड के साथ जब निगम की स्वास्थ्य शाखा में जाकर रिकॉर्ड चेक किया तो उसमें यह ब्योरा मिल गया।

 

यह भी पढ़ें : इंडिया कोचिंग कैंप के लिए हिमाचल की 5 महिला कबड्डी खिलाड़ी चयनित

 

साइमन के पिता सिरिल बीट जन्मे थे  शिमला में

साइमन ने बताया कि उनके पिता सिरिल बीट का जन्म भी शिमला में हुआ था। वह सेशन जज के पद पर तैनात थे। साइमन के बताए महीने के अनुसार जब निगम कर्मचारियों ने रिकॉर्ड चेक किया तो 2 जुलाई 1916 को जन्मे बीट का पूरा ब्योरा भी मिल गया। निगम कर्मचारियों ने दोनों प्रमाण पत्र अंग्रेज दम्पत्ति को जारी कर दिए । अपने  पूर्वजों के जन्म और मृत्यु से जुड़े प्रमाण पत्र पाकर  अंग्रेज दम्पत्ति बहुत खुश हुआ कि उन्हें शिमला आकर यह रिकॉर्ड मिल गया ।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में यहाँ मिला पाकिस्तानी गुब्बारा , देखने में जहाज जैसी आकृति

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शोधकर्ता डॉ सरिता वर्मा ने ट्रांसगिरी क्षेत्र की लोक संस्कृति पर किया शोध, लिखी पुस्तक

Spread the loveThe news warrior  11 मार्च 2023   सिरमौर : सांस्कृतिक भूगोल की सक्रिय शोधकर्ता डॉ सरिता वर्मा ने ट्रांसगिरी क्षेत्र की लोक संस्कृति पर  शोध कर पीएचडी की डिग्री हासिल की है व “Folk Geography of Trans Giri Region in Himachal Pradesh” किताब लिखी है। सांस्कृतिक भूगोल के […]

You May Like