धर्मशाला: जेपी नड्डा की मुख्‍यमंत्री सहित भाजपा नेताओं के साथ अहम बैठक,चुनावी रणनीति पर चर्चा

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 23 Second

THE NEWS WARRIOR
23 /04 /2022

शनिवार सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप सहित राष्‍ट्रीय नेता भी शामिल

बैठक में चुनाव के संबंध में आगामी रणनीति पर हुई  चर्चा 

बैठक के बाद जेपी नड्डा धर्मशाला से बज्रेश्वरी माता मंदिर कांगड़ा के लिए होंगे रवाना 

कांगड़ा:-

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार सुबह सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यह बैठक साढ़े नौ बजे शुरू हुई। बैठक में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप सहित राष्‍ट्रीय नेता भी शामिल हैं। बताया जा रहा है बैठक में चुनाव के संबंध में आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद जेपी नड्डा धर्मशाला से बज्रेश्वरी माता मंदिर कांगड़ा के लिए रवाना होंगे। साढ़े ग्यारह बजे के करीब मां बज्रेश्वरी के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। इसके बाद दोपहर को गगल हवाई अड्डे से दिल्ली लौटेंगे।

कांगड़ा का दो दिवसीय

कांगड़ा के दो दिवसीय दौरे के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं की नब्‍ज टटोली है। उनका पहले दिन गगल से लेकर नगरोटा तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वहीं नगरोटा में रैली को संबोधित किया। उन्होंने विकास के रथ को आगे बढ़ाने का श्रेय देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में जयराम ठाकुर को दिया। उन्होंने कई आंकड़े प्रस्तुत करके अपनी बात को स्पष्ट किया। ऐसे में नड्डा ने मां चामुंडा मंदिर में माथा टेकने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से भी भेंट की।

श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर पहुंचे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार शाम को श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। मंदिर में उसके साथ पत्नी मल्लिका नड्डा भी थीं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, वन मंत्री राकेश पठानिया व सांसद किशन कपूर भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

ऊना: पोल्‍ट्री फार्म में भड़की आग में जिंदा जले 5300 मुर्गे

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी में विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, इस तरह करें आवेदन

Spread the love THE NEWS WARRIOR 23/04/2022 संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी में विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी आवेदन की 12 मई अंतिम तिथि यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन संघ लोक सेवा आयोग में विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी:- संघ लोक सेवा […]

You May Like