हिमाचल: मतदान से पहले AAP को बड़ा झटका, कुलवंत सिंह भाठ ने जॉइन की भाजपा

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 0 Second

THE NEWS WARRIOR
02 /11 /2022

पार्टी की कथनी-करनी में बताया अंतर

हिमाचल विधानसभा चुनाव मतदान से पहले आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी हिमाचल में तिनके की तरह बिखरती जा रही है, क्योंकि आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी और दिल्ली SGPC के सदस्य कुलवंत सिंह भाठ ने आज शिमला प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में भाजपा जॉइन कर ली। कुलवंत ने भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा की तारीफों के पुल बांधे

कुलवंत मूलता नैना देवी मझारी गांव के रहने वाले हैं। भाजपा जॉइन करते समय कुलवंत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी करनी में फर्क है, जिसके चलते उन्होंने भाजपा का दामन थामा। भाजपा जो कहती, वह करके दिखाती है। चाहे दिल्ली हो या पंजाब, दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भगवंत मान लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं और अगर आपने देखा होगा तो उनके 2 मंत्री पहले ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कुलवंत का भाजपा परिवार में स्वागत है और उनके आने से भाजपा को बल मिलेगा। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने वाले हैं। एक बार फिर भाजपा एक मजबूत सरकार हिमाचल प्रदेश में बनाने वाली है।

पहले कर चुके भाजपा जॉइन गौर‌व शर्मा

इससे पहले आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने पार्टी को छोड़ कर भाजपा का दामन थामा था। गौरव शर्मा आम आदमी पार्टी से शिमला सीट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट न मिलने से वह पार्टी छोड़ भाजपा में चले गए। आज पार्टी के एक और बड़े नेता ने भाजपा जॉइन कर ली।

 

 

 

 

यह भी पढ़े

पांच नवंबर को भाजपा जारी करेगी दृष्टि पत्र, क्‍या रहेगा स्‍टैंड OPS पर

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM योगी मंडी के सरकाघाट में बोले- BJP ने 5 साल में अद्भुत कार्य हुआ, मिशन रिपीट जरूर होगा

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 02 /11 /2022 हिमाचल प्रदेश के ऋषि-मुनियों और देवी-देवताओं को किया प्रणाम मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सरकाघाट विधानसभा में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा का प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दिलीप ठाकुर के पक्ष में वोट […]

You May Like