कांगड़ा : प्यार का झांसा देकर विवाहित महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने की शिकायत दर्ज।
कांगड़ा : थाना डमटाल के तहत पुलिस चौकी ढांगू के अंतर्गत एक विवाहित महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पहले आरोपी ने शादीशुदा महिला को अपने प्यार के जाल में फंसाया व उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब विवाहिता ने युवक को शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने थाने में दर्ज की शिकायत
लिहाजा पीड़ित महिला ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। जानकारी अनुसार महिला की शादी 3 वर्ष पहले पंजाब में हुई थी। जब वह गर्भवती हुई तो वह अपने मायके रहने के लिए आ गई। बच्चा होने के बाद आरोपी युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने महिला से उसके पति के साथ शादी तोड़ने के लिए कहा और शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस ने की मामले की पुष्टि
चौकी प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।