दिवाली स्पेशल: HRTC ने आज से नाइट सर्विस की शुरू, चलेगी 17 बसें

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 40 Second

THE NEWS WARRIOR
22 /10 /2022

हिमाचल:

हिमाचल में HRTC ने दिवाली के लिए चंडीगढ से चलने वाली स्पेशल बसों का शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। आज से HRTC चंडीगढ़ से भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए स्पेशल बसें चलाएगा। आज 17 स्पेशल बसें नाइट सर्विस में चलेगी।

दिवाली पर HRTC द्वारा बाहरी राज्यों से हिमाचल आने के लिए स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। दिल्ली-चंडीगढ और बद्दी से यह बसें चलाई जा रही हैं। इससे पहले HRTC द्वारा दिल्ली से चलने वाली स्पेशल बसों का शेड्यूल जारी किया गया था। अब चंडीगढ़ से चलने वाली बसों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया हैं। इन बसों के चलने से बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। बाहरी राज्यों से हिमाचल लौटने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ऑनलाइन व काउंटर दोनों जगहों पर बुकिंग

वहीं, इन बसों में सफर करने के लिए ऑनलाइन व काउंटर दोनों जगहों पर बुकिंग कर सकते हैं। HRTC की वेबसाइट hrtc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन भी टिकट बुक किए जा सकते हैं। शिमला की इंक्वायरी नंबर 0177 2656326 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

आज से शुरू होगी बसें

  • चंडीगढ़-धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा 10:00 बजे
  • धर्मशाला सरकाघाट वाया ऊना जाहू 12:30 बजे
  • चंडीगढ़-हमीरपुर वाया भोटा 11:50 बजे
  • चंडीगढ़-हमीरपुर वाया भोटा 02:00 बजे
  • चंडीगढ़-सुजानपुर वाया नादौन 09:00 बजे
  • चंडीगढ़-जाहू वाया घुमारवीं 11:50 बजे
  • चंडीगढ़-सरकाघाट वाया बिलासपुर-जाहू 11:59 बजे
  • चंडीगढ़-चंबा वाया ऊना-बनीखेत 7 बजे
  • चंडीगढ़ कांगड़ा वाया नादौन-ज्वालाजी 10 बजे
  • चंडीगढ़-धर्मशाला वाया ऊना-कांगड़ा 11:45 बजे
  • चंडीगढ़-पालमपुर वाया ऊना-कांगड़ा 8:50 बजे
  • चंडीगढ़ बैजनाथ वाया ऊना-कांगड़ा 10:50 बजे
  • चंडीगढ़-सुजानपुर वाया भोटा-हमीरपुर 10:00 बजे
  • चंडीगढ़-सरकारघाट वाया बिलासपुर-जाहू 11.00 बजे
  • चंडीगढ़-बैजनाथ वाया कांगड़ा-पालमपुर 09:30 बजे
  • चंडीगढ़-धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा 03:40 बजे आधी रात

​​​​​​​दिवाली के दिन शिमला शहर में शाम 4 बजे तक ही चलेगी बसें

दिवाली के दिन सोमवार को शिमला शहर में शाम 4 बजे तक ही बसें चलेगी। HRTC प्रबंधन का कहना है कि कर्मचारियों को दिवाली के दिन अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए इस तरह का निर्णय लिया गया है। ऐसे में यात्री 4 बजे से पहले ही अपने गंतव्य स्थान क्यों निकल जाएं। HRTC इसके बाद किसी भी रूट पर बस नहीं भेजेगा। हालांकि लॉन्ग रूट पर HRTC की बसें चलती रहेगी।

 

 

 

यह भी पढ़े:

हिमाचल: वोट मांगने के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जोगिंद्रनगर: जीप-स्कूटी में जबरदस्त टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 22 /10 /2022 घायल स्कूटी सवार की पहचान हेमराज निवासी गरोडू के रूप में हुई जोगिंद्रनगर जोगिंद्रनगर में देर रात एक और हादसा पेश आया है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर के समीप मंडी की ओर से आ रही स्कूटी की विपरीत दिशा […]

You May Like