हिमाचल: वोट मांगने के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 5 Second
THE  NEWS WARRIOR
22 /10 /2022

भाजपा के लिए वोट मांगने आएंगे 40 नेता; 10 केंद्रीय मंत्री, पांच मुख्यमंत्री प्रचार में उतारेगी भाजपा

हिमाचल:

हिमाचल विधानसभा सभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कुल 40 नेताओं के नाम इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं। लिस्ट में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार के साथ चुनाव नहीं लड़ रहे कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह और कांग्रेस से भाजपा में आए हर्ष महाजन और पवन काजल भी शामिल किए गए हैं।

यह होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

चुनाव आयोग को सौंपी गई लिस्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष स्टार प्रचारकों में हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, अनुराग सिंह ठाकुर, वीके सिंह, हरदीप पुरी भी स्टार प्रचारक होंगे। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों में शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्टर, पुष्कर सिंह धामी को भी हिमाचल लाया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मंगल पांडे, तेजस्वी सूर्या, वनाथी श्रीनिवासन, देवेंद्र सिंह राणा, संजय टंडन, सांसदों में किशन कपूर, इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, संगठन महामंत्री पवन राणा, डॉ राजीव बिंदल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद, सरदार संदीप सिंह, मनोज तिवारी, डॉ संदीप पात्रा और दुष्यंत कुमार गौतम भी स्टार प्रचारक होंगे।

 

 

 

यह भी पढ़े:

जानिए धनतेरस पर क्‍यों शुभ मानी जाती है खरीदारी, यह रहेगा शुभ मुहूर्त

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिवाली स्पेशल: HRTC ने आज से नाइट सर्विस की शुरू, चलेगी 17 बसें

Spread the love THE NEWS WARRIOR 22 /10 /2022 हिमाचल: हिमाचल में HRTC ने दिवाली के लिए चंडीगढ से चलने वाली स्पेशल बसों का शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। आज से HRTC चंडीगढ़ से भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए स्पेशल बसें चलाएगा। आज 17 स्पेशल बसें नाइट […]

You May Like