द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 48 Second

THE  NEWS  WARRIOR
25 /07 /2022

संसद के केंद्रीय कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन

प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलायी

नई दिल्ली :

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ली. संसद के केंद्रीय कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता व हस्तियां मौजूद रहे. प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलायी

संबोधन की शुरुआत जोहार ! नमस्कार ! से कीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ लेने के बाद संबोधन की शुरुआत जोहार ! नमस्कार ! से कीं. उन्होंने कहा, “मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं. आपकी आत्मीयता, विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे. मुझे राष्ट्रपति के रूप में देश ने एक ऐसे महत्वपूर्ण कालखंड में चुना है, जब हम अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. आज से कुछ दिन बाद ही देश अपनी स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे करेगा.”

दूसरी महिला राष्ट्रपति

उन्होंने कहा, “भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित करने के लिए मैं सभी सांसदों और सभी विधानसभा सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं. आपका मत देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है.

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सुबह करीब 10.15 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित हुआ. मुर्मू का राष्ट्रपति बनना कई लिहाज से ऐतिहासिक अवसर है. वह देश की 15वीं और पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनी. वहीं, आजादी के 75वें साल में द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं.

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कीं मुलाकात

द्रौपदी मुर्मू शपथ ग्रहण करने से पूर्व निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कीं. यहां रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी.

द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट पर बापू को किया  नमन

वहीं, सुबह करीब 8.20 बजे निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ ग्रहण से पहले अपने आवास से राजघाट पर पहुंची और यहां बापू को नमन की.

समारोह में य लोग होंगे शामिल 

शपथ ग्रहण समारोह से पहले निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे.

समारोह के बाद दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर
संसद के सेंट्रल में समारोह के समापन के बाद द्रौपदी मुर्मू  राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें एक इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

मनाली में बादल फटने से रेस्तरां हुआ जलमग्न, मनाली-लेह मार्ग बंद

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक होशियार सिंह का बैठक में आने का देहरा बीजेपी मण्डल ने किया विरोध, पढ़े पूरी खबर

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 25/07/2022 कई नेताओं ने किया बहिष्कार, तो कइयों ने दी इस्तीफे की धमकी देहरा:- भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा की कार्यसमिति की बैठक में देहरा के विधायक होशियार सिंह की उपस्थिति को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया। यह बैठक ज्वालामुखी में मुख्यमंत्री लोक भवन अध्वानी […]