0
0
Read Time:56 Second
शिमला : मैहली शोघी बाई पास रोड़ भूस्खलन से बंद।
शिमला : हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। मैहली शोघी बाई पास रोड , ब्यूलिया के पास लैंड स्लाइड के कारण आवाजाही के लिए बंद हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मार्ग भूस्खलन के चलते आवाजाही के लिए फिलहाल बंद हो गया है।
प्रशासन जल्द मार्ग को खोलने के लिए प्रयासरत है क्योंकि सेब सीजन के यही मार्ग मुख्यतः प्रयोग किया जाता है। यहां से शिमला के उपरी क्षेत्रों से सेब से लदे ट्रक इसी मार्ग से शोघी निकलते हैं।