कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया का निधन

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 31 Second

 

The news warrior 

22 अप्रैल 2023

कांगड़ा : कांग्रेस नेता एवं कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया का शुक्रवार देर रात देहांत हो गया है ।  उन्होंने चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 68 वर्षीय जगदीश सिपहिया  को 20 दिन पहले घर में ब्रेन हेमरेज हुआ था।

 

2022 के विधानसभा चुनावों में विपिन परमार से हारे थे

जगदीश सिपहिया मूलरूप से जयसिंहपुर विधानसभा के गांव जगरूपनगर के रहने वाले थे। वे 2022 के विधानसभा चुनाव में सुलह विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे हैं और भाजपा के विपिन परमार से हार गए थे। इससे पहले 2003 के विस चुनाव में वे थुरल विस से लड़े थे, तब वे भाजपा के रविन्द्र ठाकुर से हारे थे।

 

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने ड्रोन उपयोग के लिए 15 दिन में नियम प्रस्तुत करने के जारी किए निर्देश

 

2012 में बने थे कांगड़ा सहकारी बैंक  के चेयरमैन

2007 के विस चुनाव में कांग्रेस टिकट नहीं मिलने पर जगदीश सिपहिया थुरल से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन वे हार गए थे। फिर भी 11 हजार से ज्यादा वोट लेकर उन्होंने अपनी पकड़ हाई कमान को दिखाई थी। 2012 में उन्हें कांगड़ा सहकारी बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया गया था ।

 

काँग्रेस व भाजपा नेताओं ने जताया शोक

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री, सुलह के विधायक विपिन परमार, जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा, जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रवि धीमान सहित कई कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने जगदीश सपहिया के निधन पर शोक व्यक्त किया  है ।

 

यह भी पढ़ें : धर्मशाला में IPL मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू, जानें टिकट के दाम

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर जानें, भगवान परशुराम से जुड़ी यह रोचक कथाएँ

Spread the love   The news warrior 22 अप्रैल 2023 बिलासपुर : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के दस अवतारों में से छठे अवतार […]