हिमाचल: 28 जून के बाद दस्तक दे सकता है मानसून, प्रदेश में दो दिन बारिश के आसार

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 4 Second
THE NEWS WARRIOR
25 /06 /2022

प्रदेश में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में हुई बढ़ोतरी

मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा

हिमाचल प्रदेश:-

प्रदेश के सभी जिलों में मौसम 26 जून तक साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 जून को पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदेश में मौसम फिर गर्म हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के बाद ही प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना 

मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। राजधानी शिमला के पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उधर, वीरवार रात को भी प्रदेश में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी दो दिनों के दौरान मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, प्रोफेसरों को यूजीसी स्केल व युवाओं के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल में भी अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण

Spread the love THE NEWS WARRIOR 25 /06 /2022 अग्निपथ स्कीम को मजबूत करने के लिए जयराम सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम कार्मिक विभाग व सैनिक कल्याण विभाग बनाएंगे रूल्स हिमाचल:- अग्निपथ स्कीम को मजबूत करने के लिए राज्य की जयराम सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। […]

You May Like