मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह क्षेत्र दौरा, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 27 Second

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह क्षेत्र दौरा, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

हिमाचल प्रदेश में  उप चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनैतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई है।  मंडी संसदीय क्षेत्र में भी उपचुनाव है और मंडी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह गृह जिला भी है ऐसे में मंडी संसदीय क्षेत्र पर होने वाले उपचुनावों में  राजनैतिक सरगर्मियां होना जायज भी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने विधानसभा क्षेत्र सराज के दौरे पर हैं। 

 इस दौरान मुख्यमंत्री ने  गृह क्षेत्र में  भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ उप-चुनाव पर चर्चा की गई और आगे के लिए रूपरेखा तैयार की गई।  मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जोश के साथ एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। 

 आपको बता दें कि भाजपा  नवरात्रों के दौरान अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।  प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा क्षेत्रों की सीटों पर 30 अक्टूबर को चुनाव होंगे  जिसका परिणाम 2 अक्टूबर को सामने आएगा।  चुनाव आयोग द्वारा इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।  प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ फतेहपुर की और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों में भी चुनाव होंगे।  मंडी  संसदीय क्षेत्र में भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद  यहां उप चुनाव हो रहे हैं।  वही अर्की विधानसभा क्षेत्र  से पहुंचे विधायक व हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है।  जुब्बल कोटखाई में नरेंद्र बरागटा  और फतेहपुर के विधायक  सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद यहां चुनाव हो रहे हैं। 

यह भी पढ़े –  पंजाब में कैप्टन का मास्टरस्ट्रोक : गांधी जयंती पर नए संगठन की हो सकती है घोषणा, किसान आंदोलन खत्म करवा कर वापसी की तैयारी

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपचुनाव : युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने मंडी लोकसभा सीट से जताई टिकट की दावेदारी।

Spread the love उपचुनाव : युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने मंडी लोकसभा सीट से जताई टिकट की दावेदारी।   30 सितंबर 2021   शिमला : युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने शिमला राजीव भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दो अक्टूबर को प्रदेश […]

You May Like