खालिस्तान प्रमुख ने मुख्यमंत्री सुक्खू को दी धमकी ,भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन न करने की दी सलाह

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 27 Second

the news warrior

9 जनवरी 2023

भारत जोड़ों यात्रा का समर्थ करने पर मुख्यमंत्री सुक्खू को जान से मारने की धमकी 

 

 

खालिस्तान के मुद्दे को लेकर सिख फॉर जस्टिस संस्था के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू  को धमकी दी है | पन्नू ने सीएम सुखविंदर सुक्खू को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन न करने की सलाह दी है | पन्नू की मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को गीदड़ भवकी देते हुए भारत जोड़ों यात्रा का समर्थन करने पर जान से मारने की धमकी दी है | पन्नू ने कहा कि राहुल गांधी 1984 नरसहार अपराधियों का संरक्षण कर रहे हैं | पन्नू ने कमलनाथ और जगदीश टाईलर की बात की है | सिख फॉर जस्टिस प्रमुख पन्नू पहले भी पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को इस तरह की धमकियाँ देता रहा है |

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक लेटर जारी करके यह धमकी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को दी है। उसने लेटर में लिखा है कि यदि  हिमाचल के मुख्यमंत्री ने  इस यात्रा का समर्थन किया, तो उन्हें पॉलिटिकल डेथ भी फेस करनी पड़ सकती है। इस धमकी में कहा गया है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में संत भिंडरावाले के बैनर और पोस्टर बैन किए थे और यदि यही रास्ता सुखविंदर सुक्खू ने भी अपनाया, तो उन्हें भी कीमत चुकानी पड़ेगी। साथ ही उसने लेटर में लिखा है कि  हिमाचल पंजाब का हिस्सा है और शिमला खालिस्तान की नई राजधानी बनेगी।

नई सरकार बनने के बाद हिमाचल में किसी मुख्यमंत्री के लिए ये पहली धमकी है। इससे पहले भी भाजपा सरकार में जयराम ठाकुर को इस तरह की ईमेल के जरिए धमकियां मिलती रही है, लेकिन उन्होंने इन धमकियों से डरकर फैसले नहीं बदले।

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर ने मनाया 17वां प्रवासी भारतीय दिवस

Spread the love  the news warrior 9 जनवरी 2023 बिलासपुर : नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के सौजन्य से डॉक्टर भीम राव अंबेडकर  युवक मंडल ने बैरी दडोला ने  17वां  प्रवासी भारतीय दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया |  जिसके उपलक्ष्य पर डॉ भीमराव अम्बेडकर युवक मंडल के सदस्यों और जागृति […]

You May Like