नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर ने मनाया 17वां प्रवासी भारतीय दिवस

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 9 Second

 

the news warrior

9 जनवरी 2023

बिलासपुर : नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के सौजन्य से डॉक्टर भीम राव अंबेडकर  युवक मंडल ने बैरी दडोला ने  17वां  प्रवासी भारतीय दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया |  जिसके उपलक्ष्य पर डॉ भीमराव अम्बेडकर युवक मंडल के सदस्यों और जागृति महिला मंडल की सदस्यों द्वारा स्वछता अभियान चलाया गया |  जिसमें  राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैरी दडोला के मैदान व आस पास के क्षेत्र को साफ किया गया | इस कार्यक्रम में  विद्यालय  के मुख्याध्यापक सुदेश कुमार ने मुख्यतिथि के रूप मे शिरकत की |

प्रवासी भारतीय दिवस मनाने के पीछे का कारण

इस मौके पर  विद्यालय  की अध्यापिका नीलम  ने युवक मंडल तथा महिला मंडल के सदस्यों व गाँव  के समस्त लोगों को संबोधित किया | उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतीय दिवस विदेशी भारतीय समुदाय के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने अपने लगन और मेहनत से विदेशों में भारतीय संस्कृति का परचम लहराया और अपने देश का मान बढ़ाया है। प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की शुरुआत सन् 2003 से हुई थी। प्रतिवर्ष 9 जनवरी के दिन मनाने के पीछे एक ऐतिहासिक कारण है क्योंकि यह वह दिन था जब महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस लौटे थे। यही कारण है कि प्रतिवर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।

सरकार को प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का सुझाव सर्वप्रथम स्वर्गीय लक्ष्मी मल द्वारा दिया गया था। उनका मानना था कि भारतीय प्रवासी भारत के तरक्की में भारतीय नागरिकों के तरह ही सहयोगी है और उन्हें उचित सम्मान देकर हम भारत की तरक्की को एक तीव्र गति दे सकते है और विदेशी भारतीय समुदाय का हौसला बढ़ा सके। इस मौके पर ग्राम पंचायत बैहना जट्टा के पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार व डॉक्टर भीम राव अंबेडकर युवक मंडल बैरी दडोला के प्रधान मुनीश कुमार,उप प्रधान मोहित कुमार,सचिव विशाल कुमार, अनमोल,करण कुमार , हेमलता, पलक, सनेहा अर्चना,करण कौण्डल गुरुप्रीत जसप्रीत,सोनू डोगरा, नितिन, नवीन,संदीप,साहिल, प्रिंस,आदि सदस्य उपस्थित  रहे l

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल के स्कूल लेक्चरर भी कर सकेंगे पीएचडी, यूनिवर्सिटी ने दी एंट्रेंस देने की छूट

Spread the love  the news warrior, Shimla 9 जनवरी 2023  हिमाचल में अब स्कूल लेक्चरर भी पीएचडी  कर सकेंगे | एचपी यूनिवर्सिटी में  पीएचडी के लिए एनरोल होने के लिए एंट्रेंस टेस्ट दे सकेंगे। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने नए नियमों के तहत कॉलेज के बाद स्कूल लेक्चररों को भी यह […]

You May Like