The news warrior
8 जून 2023
केरल : लंबे इंतजार के बाद मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को मानसून के केरल पहुंचने की पुष्टि की है। मानसून के पहुंचते ही लोगों को अब तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है । इससे पहले मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून 4 जून तक केरल में प्रवेश कर करने की बात कही थी लेकिन हफ्ते भर देरी के बाद आज यानि 8 जून को मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है ।
यह भी पढ़ें : देश के सबसे लंबे लेह-दिल्ली रूट पर दौड़ी बस, 30 घंटे का होगा सफर
अगले 48 घंटे में दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में देगा दस्तक
मौसम विभाग ने कहा कि मानसून अगले 24 घंटों में केरल में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद 48 घंटों के भीतर ये तमिलनाडु, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में दस्तक देगा। धीर-धीरे यह मध्य भारत से होते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें : सृष्टि को बचाने के लिए रेस्क्यू तीसरे दिन भी जारी, बुलाई गई एक्सपर्ट टीम
चक्रवाती तूफान को लेकर येलो अलर्ट
वहीं, मानसून के साथ चक्रवाती तूफान बिजरजॉय भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर केरल तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और अल्लप्पुझा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस साल अरब सागर में बनने वाला पहला तूफान चक्रवात बिजरजॉय है। IMD ने कहा कि फिलहाल बिजरजॉय उत्तर की ओर चला गया है और एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तबदील हो गया है।