the news warrior
23 जनवरी 2023
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में प्रशिक्षु विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। पूरे देश में लगभग 9 हजार पदों पर भर्ती होगी। उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय , नई निल्ली , के अधीन मंडल कार्यालयों में करीब 1,216 पद भरे जाने हैं।
हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद
हिमाचल में LIC मंडल कार्यालय शिमला के तहत 75 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 30 पद अनारक्षित होंगे। एससी के लिए 17 व एससी बैकलॉग 6, एसटी के लिए 2, ओबीसी के लिए 13, बैकलॉग का और पांच पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित होंगे।
21 से 30 वर्ष की आयु सीमा वाले कर सकते हैं आवेदन
LIC में प्रशिक्षु विकास अधिकारी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी रहेगी। इन पदों पर आवेदन की न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी कि 1 जनवरी 2023 को उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1993 से पहले और 1 जनवरी 2002 के बाद न हुआ हो।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 12 मार्च 2023 और मुख्य परीक्षा 8 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट https://licindia.in/Bottom-Links/careers पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एलआईसी की आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।