the news warrior
23 जनवरी 2023
शिमला : शिमला जिला के नए एसपी संजीव गांधी ने कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार सुबह ही संजीव गांधी एसपी ऑफिस पहुंचे और कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने जिला में नशे के खात्मे को मुख्य प्राथमिकता बताया। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी ने कहा कि नशे के खात्मे के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। एसपी ने कहा कि आज का युवा नशे की लत में फंसता जा रहा है। इसलिए नशे के खिलाफ व्यापक अभियान छेडऩा उनका मुख्य मकसद रहेगा। इसमें जन सहयोग भी लिया जाएगा।
ऊना और कांगड़ा में चुके हैं सेवाएँ
उन्होंने कहा कि पुलिस के पास आने वाले हर व्यक्ति की फरियाद पहुंचे व उनको न्याय मिल सके, इसके लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला में ट्रैफिक की समस्या काफी ज्यादा है, इससे निजात दिलाने के लिए काम किया जाएगा। ट्रेफिक कंजेशन और ट्रैफिक जाम को किस तरह से कम किया जा सके, इसके लिए तकनीक का भी सहारा लिया जाएगा।
बता दें कि संजीव गांधी इससे पहले कांगड़ा और ऊना के एसपी रह चुके हैं । कांगड़ा में उन्होंने खनन माफिया पर नकेल कसी थी, वहीं ऊना में नशे के खिलाफ अभियान चलाया था। अब शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे।