शिमला: रोहड़ू में नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या, जंगलों में फेंका शव

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 24 Second

THE  NEWS WARRIOR
10 /09 /2022

रोहड़ू में एक बागवान के पास सेब तुड़ान का काम करता था मृतक 

शिमला:

हिमाचल में शिमला के रोहड़ू में नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या कर कुछ लोगों ने उसके शव को जंगलों में फेंक दिया। शव जंगल में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस बात की सूचना मिलने के बाद DSP चमन लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

भाविलाल नेपाल का रहने वाला था

मृतक की पहचान भाविलाल (38) के रूप में हुई। भाविलाल नेपाल का रहने वाला था जो रोहड़ू में एक बागवान के पास सेब तुड़ान का काम करता था। प्राथमिक जांच में सामने सामने आया है कि रोहड़ू में ही मजदूरी करने वाले नेपाली शख्स अर्जुन ने भाविलाल की हत्या की है।

8 सितंबर से वह था लापता 

रोहड़ू के टिक्कर के एक बागवान के पास भाविलाल का परिवार रहता है। 8 सितंबर से वह लापता था। 9 सितंबर को अर्जुन ने भाविलाल की बेटी को फोन कर बताया कि उसने उसके पिता की हत्या कर शव को खलगार के जंगल में फेंका है। यह सुनकर सहमी बेटी ने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और सर्च ऑपरेशन के बाद जंगलों से भाविलाल के शव को बरामद कर लिया गया।

अर्जुन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

DSP चमन लाल ने बताया कि अर्जुन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वह भी नेपाली मूल का है। पुलिस उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपेगी।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

ऊना: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर: राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडी: धनोटू में दुकानदार की पिटाई: झील में फेंकने की दी धमकी

Spread the love THE NEWS WARRIOR  10 /09 /2022  झील में फेंकने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने घायल दुकानदार की शिकायत मंडी: हिमाचल में मंडी के पुलिस थाना धनोटू के गांव इदली में बीयर की बोतल न लाने पर कुछ लोगों ने दुकानदार की पिटाई कर डाली। साथ […]

You May Like