सियासी हलचल: मंडी जिले के पूर्व HAS अधिकारी की आप प्रभारी से चली डेढ़ घंटे तक बातचीत

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 12 Second

 

THE NEWS WARRIOR
23 /03 /2022

मंडी जिले के पूर्व एचएएस अधिकारी की आप प्रभारी से चली डेढ़ घंटे तक बातचीत

हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक हालात पर ली गई है फीडबैक 

कौंडल जल्द ही आम आदमी पार्टी को कर सकते हैं ज्वाइन

कौंडल अतिरिक्त उपायुक्त के पद से हुए हैं सेवानिवृत्त  

मंडी:-

पूर्व एचएएस अधिकारी और करीब चार साल तक मंडी के संघचालक रहे कौंडल से हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक हालात पर फीडबैक लिया गया है। कौंडल जल्द ही आम आदमी पार्टी को भी ज्वाइन कर सकते हैं। कौंडल अतिरिक्त उपायुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

करीब चार साल तक मंडी के संघचालक रहे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  में मंडी जिले के पूर्व संघचालक रहे बीआर कौंडल की आम आदमी पार्टी के प्रभारी सत्येंद्र जैन से डेढ़ घंटे तक हुई चर्चा से सियासी हलचल पैदा हो गई है। पूर्व एचएएस अधिकारी और करीब चार साल तक मंडी के सरसंघचालक रहे कौंडल से हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक हालात पर फीडबैक लिया गया है। कौंडल जल्द ही आम आदमी पार्टी को भी ज्वाइन कर सकते हैं। कौंडल अतिरिक्त उपायुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह आरएसएस में वर्ष 2016 से लेकर 2020 तक मंडी के जिला संघचालक रहे हैं। भू अधिग्रहण प्रभावित मंच के प्रदेशाध्यक्ष और भारत-तिब्बत समन्वयक संघ के राज्याध्यक्ष भी हैं।

 कौंडल बल्ह से लड़ना चाहते है चुनाव
जानकारी के अनुसार कौंडल बल्ह से चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। वह भाजपा से भी टिकटार्थी माने जा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने आम आदमी पार्टी के राज्य प्रभारी सत्येंद्र जैन से भेंट कर राजनीतिक हलचल पैदा की है। चुनावी साल में आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब फतह के बाद हिमाचल प्रदेश में भी अपना वर्चस्व खड़ा करना चाह रही है। इस बीच रोज कोई न कोई हलचल हो रही है। कौंडल दो दिन पहले ही सत्येंद्र जैन से मंडी में मिले हैं। यह मालूम रहे कि सेवानिवृत्त अधिकारियों का भी आप की ओर रुझान बढ़ता दिख रहा है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष आईडी भंडारी हैं।

यह भी पढ़े :-

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दूसरे दिन हुई 80 से 85 पैसे की बढ़ोतरी

Spread the love THE NEWS WARRIOR 23/03/2022 दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 से 85 पैसे की हुई बढ़ोतरी 4 नवंबर के बाद से पेट्रोल और डीजल के मूल्य में नहीं की गई थी कोई वृद्धि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे की जाएगी वृद्धि- तेल डीलर मुंबई […]

You May Like