भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप बोले : रेट कांट्रैक्ट की सरकार है सुक्खू सरकार

0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 10 Second

 

the news warrior

18 फरवरी 2023

शिमला : हिमाचल में भाजपा नेताओं ने सुक्खू सरकार पर रेट कॉन्ट्रैक्ट की सरकार का आरोप लगाया है। भाजपा ने सुख की सरकार में कई दुखिए के दुख दूर किए जाने का भी आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कहा की कई आला कमान अफसर कांग्रेस पार्टी की चार्जशीट बनाने में मदद कर रहे थे।

 

यह भी पढ़ें : चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत

 

कश्यप ने कहा कि एक अधिकारी को सरकार में विशेष नियुक्ति देकर कांग्रेस सरकार ने पुरस्कार दिया है। अब इस सुख की सरकार में कई दुखिए के दुख दूर किए जा रहे हैं। हिमाचल में कबाड़ बिक्री की नई दरें तय हो चुकी है और अब तो क्रशर यूनियन भी बन चुकी है जिनके हर माह के दाम तय हो चुके हैं, इसका खुलासा भाजपा जल्द करेंगी। उन्होंने  कहा कि उद्योगपतियों के साथ लगातार सरकार के लोग बातचीत कर रहे हैं और उनके भी रेट कांट्रैक्ट तकरीबन तय हो चुके है। कांग्रेस इस मामले में टारगेट ओरिएंटाइड सरकार है ।

 

तीन महीने में ले लिया  4500 करोड़ का लोन

उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया केवल ऋण का रोना रो रहे हैं पर इस सरकार के 3 महीने पूरे होने जा रहे हैं और अभी तक इस सरकार ने 4500 करोड़ का लोन ले लिया है। दिसंबर में 1000 करोड़, जनवरी में 1500 करोड़ और अब फरवरी में 2000 करोड़ का कर्ज सरकार लेने जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : मंडी : आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, ये है अंतिम तिथि

 

भाजपा के किए कामों की वाहवाही लूट रही है सरकार

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार केवल भाजपा के किए हुए कामों की वाहवाही लूटने में लगी हुई  है। जितने भी प्रोजेक्ट की  बात कांग्रेस सरकार कर रही है वह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय स्थापित किए गए थे। हाल ही में FCA और FRA का निर्णय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया है।

पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को अच्छे से लड़ा, प्रधानमंत्री मोदी से तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं मिले FCA और FRA को हटाने की मांग उनके समक्ष रखी, आज जब फैसला सामने आया तो केवल समय का अभाव है कि कांग्रेसी सरकार सत्ता में थी पर परिश्रम तो भाजपा की सरकार ने ही किया थे।

 

यह भी पढ़ें : विधायक RS बाली की माता का निधन ,दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

 

बदले की भावना के साथ कर रही कार्य सरकार

इस सरकार ने बदला बदली की भावना से काम किए है। प्रदेश में 620 से ज्यादा सरकारी संस्थानों को बंद कर दिया गया है जिसका भारतीय जनता पार्टी मंडल स्तर पर विरोध कर रही है आने वाले समय में इस विरोध को और उग्र किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : कुंडलू स्कूल के छात्रों ने मोटर , इलेक्ट्रिकल पैनल के विषयों की जुटाई जानकारी ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर के युवक ने शादी का झांसा देकर दिल्ली की युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Spread the love  the news warrior  18 फरवरी 2023 बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म  का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मनाली पुलिस स्टेशन में बिलासपुर के युवक के खिलाफ मामला  दर्ज करवाया  है। पुलिस ने IPC की धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला […]

You May Like